Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

OMAD डाइट से एक्टर R.Madhavan ने किया जबरदस्त वेट लॉस, 1 दिन भी नहीं गए जिम

R Madhavan Weight Loss Secret: आर माधवन ने बिना एक्सरसाइज और जिम के अपना वजन कम किया है। आइए जानते हैं इस डाइट प्लान के बारे में-

OMAD डाइट से एक्टर R.Madhavan ने किया जबरदस्त वेट लॉस, 1 दिन भी नहीं गए जिम

Written by Kishori Mishra |Updated : July 22, 2024 3:43 PM IST

R Madhavan Weight Loss Secret: पॉपुलर एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर R. माधवन अक्सर अपने विचारों और फिटनेस को लेकर अपने फैंस को इंस्पायर करती है। 54 की उम्र होने के बावजूद आर माधवन बिल्कुल फिट हैं। वे खुद को काफी ज्यादा मेंटेन करके रखते हैं। आज के समय में कई लोग खुद को फिट रखने के लिए तरह-तरह के डाइट प्लान और हैवी एक्सरसाइज को अपनाते हैं, लेकिन आर. माधवन ने इन सभी चीजों को साइ़ड करके सिर्फ 21 दिनों में अपना वजन कम किया। दरअसल, कुछ दिनों से आर. माधवन का एक इंटरव्यू देते वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया कि वे बिना जिम और डाइट प्लान के सिर्फ 21 दिनों में अपनी थुलथुली चर्बी कम की है।

अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसे क्या किया है, तो आपको बता दें कि उन्हें पूरे दिन में सिर्फ 1 मील लेकर अपना वजन कम किया है। इसे ‘One meal a Day’ यानि OMAD कहा जाता है, जिसमें आपको सिर्फ पूरे दिन में 1 बार ही खाना खाना होता है। आइए इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने न्यूट्रिशनिस्ट कविता रस्तोगी से बातचीत की है। आइए जानते हैं  ‘One meal a Day’ यानि OMAD के क्या फायदे हैं और इसके नुकसान?

 ‘One meal a Day’ क्या है?

इस डाइट प्लान में सिर्फ 1 बार ही भोजन करके वजन घटाया जाता है, जिसमें व्यक्ति दिन में सिर्फ एक बार भोजन करता है। इस प्लान को फॉलो करने वाले पूरे दिन में किसी भी तरह के कैलोरी युक्त आहार का सेवन नहीं करते हैं।

Also Read

More News

यह एक प्रकार का intermittent fasting है। इसमें लंबे समय तक बिना कुछ खाए या पिए कैलोरी युक्त कुछ भी खाने के लिए कम समय दिया जाता है।

यह डाइट  23:1 नामक इंटरमिटेंट फास्टिंग का एक प्रकार है। इसका मतलब है कि व्यक्ति दिन के 23 घंटे फास्ट में बिताता है, जिससे कैलोरी का सेवन करने के लिए प्रतिदिन केवल 1 घंटा बचता है।

इस आहार का पालन करने वाले अधिकांश लोग रात के खाने के समय अपना भोजन करते हैं, फिर अगली शाम तक फिर से उपवास करते हैं।

One meal A Day के क्या हैं फायदे?

डायटीशियन कविता का कहना है कि जो लोग एक दिन में एक बार भोजन करने की डाइट का पालन करते हैं, उससे शरीर को कई फायदे हो सकते हैं, जैसे-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • इस डाइट प्लान को फॉलो करने से तेजी से वजन कम हो सकता है। 
  • इससे पाचन तंत्र को खाना पचाने का भरपूर समय मिलता है। 
  • यह गट हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है। 
  • आज के समय में डेस्क जॉब करने वालों के लिए यह डाइट काफी अच्छा होता है।
  • इस डाइट का पालन करना आसान है क्योंकि इसमें कैलोरी गिनने की जरूरत नहीं होती।

किन लोगों को 'One meal A Day' से बचना चाहिए?

डायटीशियन का कहना है कि अगर आपको किसी तरह की परेशानी जैसे- डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल है, तो इस स्थिति में इस तरह के डाइट प्लान को फॉलो करने से पहले एक बार डॉक्टर या डायटीशियन की सलाह जरूर लें। ताकि आपकी स्थिति के हिसाब से आपको आहार सजेस्ट किया जा सके।