Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गौहर खान ने 20 दिनों में 3.5 किलो वजन कम किया, क्विक वेट लॉस के हो सकते हैं ये नुकसान

एक्सपर्ट्स के अनुसार वज़न धीरे-धीरे और हेल्दी तरीके से होना चाहिए। एक सप्ताह में आधे से एक किलो तक वजन कम होना सही और हेल्दी होता है। इस तरह, आपकी सेहत पर इसके साइड-इफेक्ट्स भी नहीं दिखते। लेकिन, अगर आपका वज़न अचानक से बहुत कम हो गया है तो, इस प्रकार की परेशानियां हो सकती हैं आपको।

गौहर खान ने 20 दिनों में 3.5 किलो वजन कम किया, क्विक वेट लॉस के हो सकते हैं ये नुकसान
तेज़ी से वेट लॉस के नुकसान, हेल्दी वेट लॉस कैसे करें? बहुत तेज़ी से वज़न घटाने के नुकसान।

Written by Sadhna Tiwari |Updated : August 5, 2020 9:01 AM IST

Quick Weight Loss Side Effects: टीवी और बॉलिवुड अभिनेत्री गौहर खान ने बताया कि केवल 20 दिनों में उनका वज़न साढ़े 3 किलो कम हो गया है। भले ही वेट लॉस की कोशिश कर रहे लोगों को यह बात सुनने में अच्छी लगे। लेकिन, गौहर खान का इतनी तेज़ी से वेट लॉस होना किसी भी लिहाज से हेल्दी नहीं माना जा सकता है। (Quick Weight Loss Side Effects in Hindi)  जैसा कि,  वेट लॉस करना हर किसी का सपना होता है। लेकिन, अगर बहुत तेज़ी से और बहुत अधिक मात्रा में किसी का वज़न कम होता है। तो, यह सेहत के लिए घातक साबित हो सकता है।

दरअसल, एक्सपर्ट्स के अनुसार वज़न धीरे-धीरे और हेल्दी तरीके से होना चाहिए। एक सप्ताह में आधे से एक किलो तक वजन कम होना सही और हेल्दी होता है। इस तरह, आपकी सेहत पर इसके साइड-इफेक्ट्स भी नहीं दिखते। लेकिन, अगर आपका वज़न अचानक से बहुत कम हो गया है तो, इस प्रकार की परेशानियां हो सकती हैं आपको

तेज़ी से वेट लॉस के साइड-इफेक्ट्स (Quick Weight Loss Side Effects):

लो मेटाबॉलिज़्म:

कुछ स्टडीज़ में कहा गया है कि, बहुत तेज़ गति से वज़न कम करते से शरीर की मेटाबॉलिक रेट पर असर पड़ता है। एक्सपर्टस के अनुसार, फास्ट वेट लॉस से केवल 2 सप्ताह में ही मेटाबॉलिक रेट 86 प्रतिशत तक घट सकती है। जैसा कि, हाई मेटाबॉलिक रेट फैट बर्निंग प्रक्रिया को सही तरीके से चलाती है। इसीलिए, लो मेटाबॉलिज़्म से आपका वजन नियंत्रित रखना भी मुश्किल हो जाएगा।

Also Read

More News

स्किन की कसावट हो जाती है कम

स्किन में मौजूद पल्स्टिक फाइबर स्किन की इलास्टिसिटी बढ़ाने और घटाने का काम करते हैं। इससे, स्किन के खींचने और सिकुड़ने की प्रक्रिया सही तरीके से चलती है। लेकिन, जब बहुत तेज़ी से वेट लॉस होता है तो,  स्किन के लिए सिकुड़ पाना मुश्किल होता है। जिससे, त्वचा की कसावट कम हो जाती है। कुछ रिसर्च में कहा गया है कि, पल्स्टिक फाइबर को हुए डैमेज़ के कारण वेट लॉस के बाद लोगों की स्किन निस्तेज़ हो जाती है। जिससे, वे कमज़ोर और बीमार भी दिखने लगते हैं।

मसल्स लॉस

हेल्दी तरीके से वेट लॉस करने पर अधिकांश फैट बर्न हो जाता है। लेकिन, जब वेट लॉस अचानक से होता है तो, मसल्स लॉस भी होता है। स्टडीज़ के मुताबिक, अनहेल्दी तरीके से या तेज़ी से हुए वेट लॉस में मसल्स लॉस 3 गुना ज़्यादा होता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ये भी हैं फास्ट वेट लॉस के नुकसान

  • लीवर डैमेज़
  • हार्ट बीट में बदलाव और दिल की बीमारियों का खतरा
  • थकान और कमज़ोरी
  • सिर दर्द और  चिड़चिड़ापन
  • हेयर फॉल
  • पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतें