
Also Read
Quarantine Weight Gain: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि, उनका वज़न बढ़ रहा है। इस पोस्ट में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने इस बात के संकेत दिए हैं कि उनका वजन 91 किलोग्राम हो गया है? सोशल मीडिया पर उनकी रिसेंट पोस्ट कुछ ऐसा ही इशारा कर रही है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, "सबको मेरा प्यार..जिम चला जाए..इस वजन को झेलना असंभव-सा हो गया है, 91 किलोग्राम।"
अमिताभ बच्चन की तरह बहुत से लोग इन दिनों शिकायत करते नज़र आ रहे हैं कि, उनका वज़न लॉकडाउन के दौरान बहुत बढ़ गया है। तो वहीं कई लोग ऐसे हैं जो चाहकर भी लॉकडाउन के दौरान अपने वेट को बढ़ने से नहीं रोक पा रहे हैं। अगर आपकी ही ये समस्या है तो घबराइए मत, आप अकेले नहीं है। आप की ही तरह बहुत से लोगों का वजन लॉकडाउन के बाद बहुत अधिक बढ़ गया है। चूंकि, ज़्यादा वज़न सेहत के लिए अच्छा नहीं है। ऊपर से इन दिनों घर में रह रहे लोगों की फिज़िकल एक्टिविटीज़ भी बहुत कम हो गयी हैं। साथ ही लगातार एक जगह बैठकर वर्क फ्रॉम होम करना और दिन भर अनाप-शनाप खाने जैसी आदतें भी ज़्यादातर लोगों में आ गयी हैं। इन सबका असर मोटापे और वेट गेन के तौर पर दिखायी पड़ता है।
अब सवाल उठता है कि इस बढ़े हुए वज़न को कम कैसे किया जा सकता है। साथ ही आगे और अधिक वज़न बढ़ने से कैसे बचा जा सकता है? इसके लिए आप बस कुछ बातों का ध्यान रखें। जैसे-
रात में जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठने की आदत सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है। लेकिन, क्वारंटाइन और लॉकडाउन के कारण बहुत-से लोगों का स्लीपिंग पैटर्न बिगड़ गया है। लोग रात में देर तक जागते हैं। नतीज़तन सुबह भी वह जल्दी नहीं उठ पाते। इससे, सेहत पर बुरा असर पड़ता है और बॉडी क्लॉक बिगड़ने के कारण लोगों का वज़न बेतहाशा बढ़ने लगता है।
सुबह उठने के बाद सीधे चाय या कॉफी पीने की बजाय कोई हेल्दी वेट लॉस ड्रिंक पीएं। जो लोग सुबह खाली पेट पानी पीते हैं, उनकी यह आदत भी वेट लॉस में मददगार साबित होती है। पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स में मदद होती है और कैलोरी बर्निंग प्रोसेस भी तेज़ होता है। इसीलिए, सुबह की शुरुआत पानी, नींबू पानी या हर्बल टी के साथ करें।
क्वारंटाइन के दौरान लोगों ने जिम जाना बंद कर दिया है, जो वज़न बढ़ने की एक बड़ी वजह है। तो वहीं, कई लोग सुबह देर तक सोते हैं। ऐसे में, लोगों को दफ्तर का काम शुरु करने की जल्दी के कारण हल्की-फुल्की एक्सरसाइज़ेस करना का भी समय नहीं मिलता। ऐसा ना करें। रोज़ाना, सुबह और शाम घर में थोड़ा टहलें। इसके अलावा, स्ट्रेचिंग, योगा, मेडिटेशन, रस्सी कूदने और सीढ़ियां चढ़ने जैसी एक्सरसाइज़ेस करें। इनके लिए आपको घर के बाहर जानें की ज़रूरत नहीं पड़ेगी और आप एक्टिव भी रह सकेंगे।
बेली फैट होगा कुछ ही दिनों में कम, पीएं काली मिर्च की चाय
Belly Fat: बादाम खाने से होता है पेट का मोटापा कम, इन तरीकों से भी सेहत के लिए हैं फायदेमंद
लगातार बैठकर करते हैं काम, बढ़ सकता है कैंसर का रिस्क, स्टडी में किया गया दावा
Diabetes Diet Tips: डायबिटीज़ में ये 5 फल खाना है सेफ, नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल
बरसात में संभलकर खाएं ये 4 फूड्स, सेहत को हो सकते हैं नुकसान