
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : May 13, 2021 2:31 PM IST
अपलोड होते ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और अब इसे कई लाइक्स और कमेंट मिल चुके हैं।
जिस तरह से हमारे शरीर के लिए प्रोटीन, तमाम विटामिन, फाइबर, फैट, जिंक और पोटेशियम जैसे अन्य पोषक तत्व जरूरी है वैसे ही नियमित रूप से एक्सरसाइज करना भी बहुत जरूरी है। एक्सरसाइज करने से फिजिकल फिटनेस तो मेनटेन रहती ही है साथ ही मेंटल हेल्थ भी बूस्ट होती है। एक्सपर्ट कहते हैं कि हर व्यक्ति को हफ्ते में कम से कम 4 दिन एक्सरसाइज करनी चाहिए। आप अपने लाइफस्टाइल में योगा और मेडिटेशन भी शामिल कर सकते हैं। कोरोना के दौर में एक्सरसाइज का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। एक्सरसाइज शरीर के लिए कितनी जरूरी है इसे पुडुचेरी के एक फिटनेस लवर ने बहुत ही अनोखे अंदाज में बताया है। दरअसल इस व्यक्ति ने पानी में जाकर एक वीडियो (Puducherry man exercises underwater) बनाई है जिसमें वो एक्सरसाइज कर रहे हैं और लोगों से भी एक्सरसाइज करने की अपील कर रहे हैं। इस वीडियो को जर्नेलिस्ट प्रमोद माधव से शूट किया और अपने ट्वीटर अकांउट पर शेयर भी किया है। अपलोड होते ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और अब इसे कई लाइक्स और कमेंट मिल चुके हैं।
https://twitter.com/PramodMadhav6/status/1391616493637423107
दरसअल गहरे पानी के बीच एक्सरसाइज करने वाला ये व्यक्ति एक ट्रेन्ड ड्राइवर है। इस फिटनेस लवर ने अपनी आंखों को प्रोटेक्ट करने के लिए आईगीयर पहना हुआ है। पानी में करीब 14 मीटर नीचे जाकर डंबलिंग और बारबल कर्ल्स कर रहे हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि एक्सरसाइज करते वक्त इस व्यक्ति के आसपास से मछलियां भी जा रही हैं। हालांकि आप इस तरह की प्रेक्टिस करने की कोशिश न करें। अगर आप भी फिटनेस लवर हैं या अब एक्सरसाइज की शुरुआत करने वाले हैं तो नॉर्मल एक्सरसाइज करें। इस तरह पानी में जाकर एक्सरसाइज करना खतरनाक साबित भी हो सकता है।