Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बॉडी बनाने के लिए आप भी लेते हैं Protien Powder, जानिए प्रोटीन सप्लीमेंट के नुकसान क्या हैं?

प्रोटीन सप्लीमेंट्स का सेवन करना अब काफी आम हो गया है लेकिन इनके साथ ही बहुत सारे साइड इफेक्ट्स भी जुड़े हुए हैं जिनके बारे में आज हम जानेंगे।

बॉडी बनाने के लिए आप भी लेते हैं Protien Powder, जानिए प्रोटीन सप्लीमेंट के नुकसान क्या हैं?

Written by Atul Modi |Published : March 11, 2023 1:12 PM IST

शरीर की प्रोटीन की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रोटीन से भरपूर डाइट का सेवन करने के साथ-साथ प्रोटीन सप्लीमेंट्स का सेवन करना भी कई बार जरूरी हो जाता है खासकर जब आपके शरीर में प्रोटीन की कमी हो। इसके अलावा भी प्रोटीन सप्लीमेंट्स की प्रस्तुति बहुत ज्यादा पड़ रही है क्योंकि जिम में जाने वाले लोग मसल्स बनाने के लिए प्रोटीन सप्लीमेंट्स का ही सेवन करते हैं। प्रोटीन सप्लीमेंट्स का सेवन करने से मसल्स बेड होना वजन कम होना और आपकी ओवरऑल सेहत में सुधार होना आदि जैसे लाभ देखने को मिल सकते हैं। लेकिन अगर इसका जरूरत से ज्यादा मात्रा में सेवन कर लिया जाए तो प्रोटीन सप्लीमेंट के बहुत सारे साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं प्रोटीन सप्लीमेंट्स का सेवन करने से होने वाले कुछ साइड इफेक्ट के बारे में।

प्रोटीन सप्लीमेंट के क्या नुकसान हैं?

पाचन से जुड़ी समस्या

जब कोई व्यक्ति कम समय में जरूरत से ज्यादा प्रोटीन सप्लीमेंट का सेवन कर लेता है तो उसका शरीर प्रोटीन को पचा नहीं पाता है और बहुत सारी पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं का उसे सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं में गैस होना पेट फूलना और पेट में दर्द होना आदि शामिल है।

डिहाइड्रेशन

शरीर को प्रोटीन पचाने के लिए ज्यादा पानी की जरूरत होती है। इसलिए अगर आप अपना वाटर इंटेक भी नहीं बढ़ाते हैं तो यह आपके लिए डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है। ऐसा खासकर उन एथलीट लोगों में होता है जो दिन भर काफी ज्यादा पसीना बहाते हैं और प्रोटीन का सेवन करते हैं।

Also Read

More News

किडनी डैमेज

अगर आप बहुत ज्यादा मात्रा में प्रोटीन का सेवन कर लेते हैं तो आपका शरीर खासकर आपकी किडनी पर बहुत ज्यादा प्रेशर पड़ता है और कई केसों में तो किडनी डैमेज जैसी स्थिति भी देखने को मिल सकती है। इस चीज का रिस्क किडनी के पहले से ही जो मरीज हैं उन्हें ज्यादा है।

वजन बढ़ना

प्रोटीन का ज्यादा सेवन करने से मसल्स का मास बढ़ता है। इसलिए जो एक्स्ट्रा प्रोटीन होता है वह आपके शरीर में फैट के रूप में स्टोर होने लगता है और इससे आपका वजन भी बढ़ सकता है। इसलिए अगर आप वजन घटाने की इच्छा रखते हैं तो लिमिट में ही प्रोटीन का सेवन करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर में पोषण की कमी

प्रोटीन सप्लीमेंट में बाकी पौष्टिक तत्व जैसे विटामिन मिनरल आदि नहीं पाए जाते हैं और अगर आप प्रोटीन को ही इन चीजों के विकल्प में प्रयोग कर लेते हैं तो आपके शरीर में पोषण की कमी हो सकती है।

About the Author

... Read More