Diet Tips for Women: भारतीय महिलाओं में होती है प्रोटीन की भारी कमी, ज़रूर खाएं प्रोटीन से भरपूर ये फूड्स

पोषक तत्वों की सही मात्रा ही  महिलाओं को हेल्दी रहने में मदद कर सकती है। खासकर, प्रेगनेंसी के दौरान और प्रेगनेंसी के बाद जब महिलाएं ब्रेस्टफीड कराती हैं। तब, भी उन्हें प्रोटीन की बहुत अधिक मात्रा की ज़रूरत पड़ती है।  इसीलिए, अपने भोजन में प्रोटीन से भरपूर पौष्टिक चीज़ें शामिल करें।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : January 14, 2020 10:56 AM IST

प्रोटीन की कमी ( Protein Deficiency)  महिलाओं में (Diet Tips for Women) अधिक देखी जाती है। इसीलिए, उन्हें अपनी डायट में ऐसी चीज़ें शामिल करनी चाहिए। जो, प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा प्रदान करती हों। पोषक तत्वों की सही मात्रा ही  महिलाओं को हेल्दी रहने में मदद कर सकती है। खासकर, प्रेगनेंसी के दौरान और प्रेगनेंसी के बाद जब महिलाएं ब्रेस्टफीड कराती हैं। तब, भी उन्हें प्रोटीन की बहुत अधिक मात्रा की ज़रूरत पड़ती है।  इसीलिए, अपने भोजन में प्रोटीन से भरपूर पौष्टिक चीज़ें शामिल करें।

Post Pregnancy Healthy Food: न्यू मदर्स के लिए फायदेमंद है पंजीरी, ड्राई फ्रूट्स और गोंद के गुणों से है भरपूर ।

महिलाएं ज़रूर खाएं प्रोटीन से भरपूर ये खाद्य  (Diet Tips for Women) :

अंडे:

इनमें, प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसीलिए, हर उम्र के लोगों को अंडे खाने की सलाह दी जाती है। अंडे, प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोतों में से हैं। जिन्हें, आसानी से पकाया और खाया जा सकता है।  एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर, महिलाएं हफ्तेभर में केवल 2 अंडें भी खाती हैं। तो, उससे उनको पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन प्राप्त हो सकता है।

दूध और डेयरी प्रॉडक्ट्स:

वेजिटेरियन या शाकाहारी भोजन में प्रोटीन प्राप्त करने के लिए डेयरी प्रॉडक्ट्स बहुत मदद करते हैं। इसीलिए, रोज़ाना अपनी डायट में दूध से बनी चीज़ें शामिल करें। रोज़ एक कटोरी दही खाएं। इसके,  अलावा रोज़ाना महिलाओं को कम से कम एक गिलास दूध पीना चाहिए। इससे, प्रोटीन के अलावा विटामिन डी और कैल्शियम भी मिलेगा।  जिनसे,  महिलाओं की हड्डियां मज़बूत बनती हैं।

Blood Sugar Levels: डायबिटीज़ है तो ज़रूर खाएं अखरोट और पिस्ते, ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकते हैं ये 3 ड्राई फ्रूट्स ।

 सोयाबीन:

सोया मिल्क, सोयाबीन और सोयाबीन की बड़िया, ये सभी प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत हैं। महिलाओं को अपनी डायट में सोयाबीन शामिल करना चाहिए। आमतौर पर महिलाओं को हर सप्ताह 25-30 ग्राम सोयाबीन खाना फायदेमंद और पर्याप्त होगा।

Green Peas Benefits: प्रेगनेंसी में हरी मटर खाने से होता है मां और बच्चे का पोषण, जानें इस सब्ज़ी के अन्य फायदे ।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source