
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : May 3, 2020 8:41 PM IST
डम्बल के बिना कुछ यूं किया प्रियंका चोपड़ा ने वर्कआउट, घर पर आप भी बनाएं डम्बल, जानें इसके फायदे।
Benefits of Dumbbell Exercise : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka chopra jonas) ने वर्कआउट करने का एक दिलचस्प तरीका ढूंढ़ निकाला है। रविवार को 'द स्काई इज पिंक' अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह डम्बल की बजाय (Benefits of Dumbbell Exercise) अपनी भतीजी कृष्णा को उठाती नजर आ रही हैं। वह कह रही हैं, "जिम नहीं, कोई बात नहीं।" वहीं प्रियंका के वर्कआउट को देख लोग काफी प्रभावित हुए। एक यूजर ने कमेंट किया, "सबसे बेहतर वर्कआउट।" अन्य ने लिखा, "यह काफी प्यारा है।" प्रियंका ने लॉस एंजेलिस में फिलहाल खुद को पति निक जोनास के साथ सेल्फ आइसोलेशन में रखा है।
लॉकडाउन में आप वर्कआउट (Workout during Lockdown) करने जिम नहीं जा पा रहे हैं, ऐसे में बिना एक्सरसाइज मशीनों के बॉडी को शेप में बनाए रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। वेट लिफ्टिंग के लिए आपको डम्बल (Dumbbell) की जरूरत पड़ती है। वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज करने से शरीर की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। एक्सरसाइज करने के लिए जिम में सबसे ज्यादा डंबल का यूज होता है। कुछ लोग घर पर डम्बल रखते हैं, लेकिन अधिकतर लोगों के पास डम्बल नहीं होता है। ऐसे में डम्बल आप खुद से क्यों नहीं बना लेते? जी हां, आप घर पर भी आसानी से डम्बल बना सकते हैं। बॉडी बिल्डिंग करने वालों के लिए डम्बल कितना महत्वपूर्ण है, वो इस बात को बखूबी जानते होंगे। चलिए जानते हैं, घर पर आप किस तरह से डम्बल बना सकते हैं और डम्बल उठाने के फायदे क्या होते हैं...
घर बैठे वर्कआउट की करें शुरुआत, मॉनिटर करने के लिए बेहतरीन है ये 3 फिटनेस ऐप्स
मार्केट में डम्बल काफी महंगा होता है, लेकिन लॉकडाउन में मार्केट भी बंद है, तो घर पर ही आप क्यों नहीं 5 केजी से लेकर 10 केजी का डंबल बना लें। मार्केट में मिलने वाले डंबल के दाम उनके वजन के आधार पर होता है। डम्बल बनाने के लिए आपको चाहिए सीमेंट 2 किलो, बालू 2 किलो, लकड़ी दो, 4 मीडियम आकार के डब्बे। ये डब्बे टिन, चॉकलेट या बिस्किट के हो सकते हैं।
सीमेंट और बालू में पानी डालकर एक साथ मिक्स कर लें। दो डब्बा लें। दोनों डब्बों में मिक्स मसाला समान मात्रा में भर दें। 5 सेंटीमीटर मोटी लकड़ी होनी चाहिए। लकड़ी की लंबाई अपने अनुसार रखें। अब दोनों डब्बों को आमने-सामने रखें। एक डब्बे के अंदर पहले लकड़ी का एक छोर डालें, फिर दूसरे डब्बे में दूसरा छोर डालें। इसी तरह से बाकी बचे दो डब्बों से डंबल बनाएं। अब इन्हें सूखने के लिए रख दें। कम से कम तीन दिनों में यह पूरी तरह से सूख जाएगा। दूसरे दिन सुबह या शाम पानी डंबल के ऊपर डालें। तीन दिनों तक पानी डालना जरूरी है, ताकि सीमेंट अच्छी तरह से सूखकर मजबूत हो जाए। तैयार है आपका होममेड डम्बल।
डम्बल एक्सरसाइजेस जिनसे आपको मिल सकती है बिपाशा जैसी सेक्सी कमर
घर पर वर्कआउट करने के दौरान बरतें ये सावधानियां, वरना शरीर पर पड़ सकता है उल्टा असर