
Also Read
पुरुषों के लिए भी जरूरी है प्राइवेट पार्ट्स हाइजीन का ख्याल रखना। © Shutterstock.
जिस तरह से महिलाओं को अपने व्यक्तिगत हाइजीन का ख्याल रखना चाहिए ठीक उसी तरह से पुरुषों को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो शारीरिक रूप से फिट तो रहे हीं साथ ही अपने प्राइवेट पार्ट्स के हाइजीन का भी पूरा ख्याल रखें। मिन्टेल (मार्केट रिसर्च कंपनी) की फरवरी 2019 की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय व्यक्ति प्रतिदिन औसतन 42 मिनिट अपनी ग्रूमिंग पर खर्च करता है। इनमें से दो तिहाई अपने अपीरियंस को लेकर चिंतित रहते हैं, लेकिन बहुत कम ही लोग होते हैं, जो अपने इंटिमेट हाइजीन के प्रति ध्यान (private part hygiene for men) देते हैं। आप अपने प्राइवेट पार्ट्स को साफ नहीं रखते तो आप कई तरह के इंफेक्शन के शिकार हो सकते हैं (private part hygiene for men)।
पुरुषों की व्यक्तिगत हाइजीन का ख्याल रखते हुए हाइजीन और वेलनेस ब्रांड पी सेफ ने हाल ही में पुरुषों के लिए एक नए प्रोडक्ट ''नेचुरल इंटिमेट वॉश पी-सेफ'' को लॉन्च करने की घोषणा की है। यह ब्रांड महिलाओं के लिए विस्तृत हाइजीन प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है। अब यह पुरुषों की व्यक्तिगत एवं हाइजिनिक आवश्यकताओं की भी पूर्ति करेगा। ग्रूमिंग और हाइजीन पुरुषों द्वारा नजरअंदाज किया जाता रहा है। मार्केट में कई तरह के बाथ, शेविंग, बॉडी, स्किन और हेयर केयर प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, ऐसे में अंतरंग हाइजीन के लिए बाजार में काफी संभावनाएं बनती हैं। हाल ही में इस ब्रांड के द्वारा इंस्टाग्राम पर किए गए एक कैम्पेन में यह बात उभर कर सामने आई है कि महिलाएं भी अपने पुरुषों की इंटिमेट हाइजिन को लेकर समान रूप से चिंतित रहती हैं।
क्या आप सेक्सुअल हाइजीन का रखते हैं ख्याल ?
भारतीय पुरुषों में पारपंरिक रूप से अपनी ग्रूमिंग और व्यक्तिगत हाइजीन को लेकर जागरूकता की कमी होती है। हालांकि, अब यह स्थिति बदल रही है। साबुन और बॉडी वॉश का नियमित उपयोग खुजली, जलन और शुष्कपन का कारण बन सकता है, ऐसे में पी सेफ नेचुरल इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह किसी भी प्रकार के इंफेक्शन एवं एलर्जी से बचाए रखेगा। यह प्रोडक्ट विभिन्न अवयवों जैसे चाय के पेड़ के आवश्यक तेल और विच हेजल से मिलकर बना है, जो खुजली और जलन से बचाता है। यह नेचुरल इंटिमेट वॉश आर्युवेदिक तरीके और मिश्रणों से बनाया गया है, जो प्राकृतिक एसिडिक पीएच को संरक्षित कर अंतरंग अंगों को साफ और सुरक्षा प्रदान करता है।