
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : September 10, 2018 9:57 PM IST
एक्यूप्रेशर टेक्नीक से बढ़ते वजन को कर सकते हैं काबू में। © Shutterstock
आज जिसे देखो वह वजन बढ़ने से परेशान है। इसकी सबसे मुख्य वजह है बेतरतीब लाइफस्टाइल। वजन घटाने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके आजमाते हैं, किसी को लाभ होता है, तो किसी को नहीं। बढ़ते वजन से छुटकारा पाने के लिए यदि आपके पास वर्कआउट, एक्सरसाइज के लिए पर्याप्त समय नहीं है, तो आप एक ट्रिक जरूर आजमा कर देखें। यह ऐसी ट्रिक है, जो बिना किसी मेहनत के ही आपको आपके बढ़ते वजन से छुटाकार दिला देगी। यह ट्रिक चाइनीज एक्यूप्रेशर टेक्नीक से संबंधित है। इस टेक्नीक में शरीर के कुछ खास हिस्सों को दबाने से शरीर से संबंधित कई परेशानियों को दूर करने के साथ ही वजन को भी कम कर सकते हैं। जानिए, आखिर शरीर के किस खास हिस्सों के प्रेशर प्वांइट को दबाते ही आपका मोटापा कम होने लगेगा साथ ही वजन बढ़ेगा भी नहीं।
कान
क्या आप जानते हैं कि आपके कान में वह एक खास प्रेशर प्वाइंट है, जिसे दबाने से आपको वजन कम करने में मदद मिलती है? जी हां, यह सच है। इसके लिए आपको अपने ईयर कनाल के सामने वाले हिस्से जिसे मांसल फ्लैप कहते हैं, उसे अपनी उंगलियों से करीब 3 मिनट तक दबाना होगा। इससे आपकी भूख शांत होगी और आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी।
घुटना
इसे आप अकेले नहीं कर सकते। इसमें आपको किसी की मदद लेनी होगी। हालांकि, आप खुद से भी यह व्यायाम कर सकते हैं। इसमें आपको घुटने के पिछले भाग के मसल्स पर मसाज देनी होती है यानी जहां आपके घुटने की हड्डी खत्म होती, उससे निचला हिस्सा। प्रतिदिन सिर्फ 1 मिनट तक इस व्यायाम को करने से डाइजेशन दुरुस्त होता है, जिससे आपका वजन नहीं बढ़ता है।
हथेलियां और तलवे
इस तकनीक में आपको अपनी हथेली के उभरे हुए हिस्से को अंगूठे की मदद से दबाना होता है। करीब दो मिनट तक लगातार दबाए रखने से आपको फायदा मिलेगा। आप इस प्रक्रिया को अपने पैरों पर भी कर सकते हैं। यह भी वजन कम करने की एक टेक्नीक है। तलवे को भी बीच में दबाने से होता है लाभ।
हथेलियां और तलवे को अंगूठे की मदद से दबाने से होता है लाभ। © Shutterstock
नाभि
नाभि के एक्यूप्रेशर भी आपका मोटापा दूर करने में कारगर होते हैं। इसके लिए आपको नाभि के दाईं ओर बाईं तरफ के प्रेशर प्वाइंट्स को उंगलियों से दबाना होगा। इसके तुरंत बाद ही आपको अपनी पिंडली को भी दबाना है। यह व्यायाम निरंतर करने से आपके डाइजेश्न में सुधार आएगा, जिससे वजन कम होगा।
कोहनी
इसमें आपको अपने एक हाथ से दूसरे हाथ की कोहनी की क्रीज के अंदरूनी हिस्से के पवाइंट्स को दबाना है। इस कार्य को आपको 5 मिनट तक करना है। इसे बारी-बारी दोनों हाथों पर दोहराएं। यह आपकी डाइजेशन प्रणाली को मजबूत करती है और इससे आपका वजन नहीं बढ़ता है। तो शरीर के इन सभी प्रेशर प्वाइंट को जरूर दबाकर देखिए, लाभ होगा।