Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
बदलती जीवनशैली और बदलते परिवेश में आज की आवश्यकता यह हो गयी है कि आपको अपने हेल्थ के लिए हर वक्त सचेत रहने की आवश्यकता है। अच्छे स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए हेल्दी खान-पान और रोजाना व्यायाम की सलाह आपको हर एक्सपर्ट देता है। सलाह और जागरूकता से ही सब कुछ नहीं हो सकता, इसके लिए आपको खुद भी अपने जीवन में इसको शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध होना पड़ता है। अक्सर लोगों की यह समस्या होती है कि वो रोजाना व्यायाम करने के बारे में सोचते हैं लेकिन सुबह होते ही वो मानसिक रूप से तैयार नहीं हो पाते हैं।
अपनी फेटनेस को लेकर सचेत रहना और उसका अपने जीवनशैली में पालन करना, यह दोनों ही बातें तभी संभव हैं जब आप स्थिर दिमाग से इसको करने के लिए प्रतिबद्ध रहें और आपका मानसिक स्तर भी मजबूत हो। व्यायाम से सिर्फ आपका फिटनेस लेवल नहीं बढ़ता है, रोजाना व्यायाम आपको मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है। अपने आपको फिटनेस के लिए प्रतिबद्ध बनाने के लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं, जो आपको फिटनेस के लिए तैयार रखने के लिए मदद करते हैं।
एक्सरसाइज को लेकर उतावले न हो
बहुत से लोग एक्सरसाइज को लेकर उतावले होते हैं, वो एक सप्ताह या कुछ दिन करने के बाद सोचते हैं कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है और ऊब कर बंद कर देते हैं। इस तरह की सोच से बाहर आना होगा क्यों कि एक्सरसाइज एक नियमित काम है इससे परिणाम के तुरंत पाने की कामना न करें। आप फिटनेस का मूल्यांकन करने के बजाय रोजाना के एक्सरसाइज से अपनी क्षमता का आंकलन पर ध्यान दें।
सफलता के लिये कल्पना नहीं प्रयास करें
ज्यादातर की लोगों की यह समस्या होती है, वो फिटनेस को लेकर कल्पना लोक में जीने लगते हैं। कल्पना से इंसान में संचार तो होता है लेकिन जब वह कल्पना के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाता तो निराश होकर एक्सरसाइज करना बंद कर देता है। आपको इस समस्या से जल्द से जल्द बाहर आना होगा। कल्पना के साथ-साथ अपने फिटनेस के गोल को प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास करते रहें। क्योंकि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती
पॉजिटिव बने
इंसान को अपने सफल जीवन और जीवन के आनंद को बनाये रखने का एक ही सफल मंत्र है और वह है पॉजिटिव सोच। अगर आप पॉजिटिव सोच के साथ अपने संकल्प के साथ अपने काम में लगे रहते हैं तो आप सफल अवश्य होते हैं। आपको अन्य किसी से पॉजिटिव बातों का इंतजार नहीं करना चाहिए खुद पॉजिटिव बने और अपनी बेहतरी के लिए निर्णय लें। जब आप अपनी बेहतरी के लिए जीवनशैली के लिए निर्णय लेगें तो वह एक्सरसाइज को रोजाना करने के लिए ही प्रेरित करेगा।
खुद का बयान बनाएं
टिप्स, सलाह, एक्सपर्ट राय जी इस तरह की बातों को सुनते-सुनते लोगों में इसके प्रति उदासीनता का भाव आने लगता है। इन बातों को दरकिनार करते हुए आप अपने लिए खूद का मंत्र विकसित करें जो आपके गोल को ध्यान में रखकर बनेगा। अपने-आप से बात करें और इसका कड़ाई से पालन करें।
स्वयं के बारे में जागरूक हों
इंसान के बारे में अपने आप के अलावा कोई और नहीें जान सकता कि उसे किसकी जरूरत है किसकी नहीं। आपको अपनी कमजोरी और मजबूती दोनों के बारे में पता होता है। आप अपने हिसाब से अपने लिए अपनी योजनाओं को बनाये और उसे अपनी जीवनशैली में लागू करें। ऐसा करने से आपको मानसिक मजबूती मिलेगी और आपको अपने दैनिक जीवन में सकारात्मकता का भाव मिलेगा।
फिटनेस का लेवल सही रहे इसके लिए हमेशा दिमाग का सबसे अहम रोल होता है। इसके लिए इस आसान से टिप्स से आप मानसिक मजबूती के साथ फिटनेस के लिए भी हमेशा तैयार मिलेंगे।