... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : April 14, 2020 4:55 PM IST
लॉकडाउन के चलते एनर्जी ड्रिंक्स मिलना हो गया है मुश्किल? घर में ही तैयार करें 4 इम्यूनिटी बूस्टर जूस
कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रकोप के चलते कई खान-पान की चीजों पर पाबंदी लग गई है। वहीं, लॉकडाउन के कारण मार्केट में कई जरूरी के सामान नहीं मिल रहे हैं, जिससे खाने की पसंदीदा चीजों पर लगाम सा लग गया है। मार्केट से इन दिनों एनर्जी ड्रिंक्स (Energy Drinks) और फलों के जूस भी लाने मुश्किल से हो गया है, क्योंकि बाहर जाना संभव नहीं है। ऐसे में शरीर को मिलने वाली आवश्यक चीजों की कमी हो रही है।
अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। लॉकडाउन में घर से बाहर जाए बिना आप घर पर ही एनर्जी ड्रिंक्स तैयार कर सकते हैं, जिससे इम्यूनिटी बूस्ट भी होगा। इन ड्रिंक्स (Energy Drinks) के सेवन से न सिर्फ आपके मन को शांति मिलेगी, बल्कि इससे सेवन से आप बीमार भी बहुत ही कम होंगे। इस दौरान इम्यूनिटी पावर (Immunity Power) मजबूत होना बहुत ही जरूरी है, इसलिए इन ड्रिंक्स (Energy Drinks) का सेवन जरूर करें।
इस ड्रिंक्स को बनाने के लिए अदरक, आंवला और धनिएं को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद आंवले और अदरक को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें। इसमें आप पुदीना भी मिला सकते हैं। इसके बाद इन सभी चीजों को मिलाकर जूसर में पीस लें। अब इस जूस में थोड़ा काला नमक, शहद और स्वाद के लिए चाट मसाला मिलाकर इसका सेवन करें। इससे ब्लड में सफेद रक्त कोशिकाओं (डब्ल्यूबीसी) का उत्पादन बढ़ता है, जो शरीर को कई संक्रमणों और बीमारियों से दूर रखने में हमारी मदद करता है।
वेट लॉस डायट के लिए कौन-सा दूध पीना चाहिए? जानें गाय और भैंस के दूध में से क्या है ज़्यादा हेल्दी
धनिए और पुदीने की पत्तियां विटामिन सी प्रचूर मात्रा में होता है। यह एंटीऑक्सिडेंट का प्रमुख स्त्रोत है। धनिए के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल, डिटॉक्सीफाइंग और इम्युनिटी को बढ़ाने वाले आवश्यक तत्व होते हैं। अदरक में जिंजरोल पाया जाता है, जो कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है।
टमाटर में विटामिन सी की मात्रा काफी होती है। इसका जूस एनर्जी ड्रिंक्स के समान कार्य करता है। टमाटर का जूस बनाने के लिए आप इसमें टमाटर के साथ-साथ गाजर और चुकंदर भी मिला सकते हैं। इन सभी चीजों को अच्छे से धोकर मिक्सी में पीस लें। अब इस जूस में काला नमक मिलाएं और पीएं। अगर आप स्वाद बढ़ाना चाहते हैं, तो इस जूस में धनिया और पुदीना की पत्तियां भी मिला सकते हैं। गर्मियों के सीजन में यह जूस स्वास्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। टमाटर हाइड्रेटिंग न्यूट्रीएंट्स से भरा होता है। ये शरीर को संक्रमण से दूर रखने में हमारी मदद करता है।
इस ड्रिंक्स को बनाना बहुत ही आसान होता है। गर्म दूध में हल्दी और अजवायन को मिला लें। थोड़ी देर के लिए इसे छोड़ें। इसके बाद इस दूध को छान लें और इसका सेवन करें। ये ड्रिंक हमारे शरीर में प्रवेश करने वाले कीटाणुओं को मारता है।
अदरक-लहसुन का रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इन दोनों चीजों में डिटॉक्सिंग का गुण पाया जाता है। अगर अदरक लहसुन का जूस आप पी नहीं सकते हैं, तो इसका इस्तेमाल सब्जियों में अधिक से अधिक करें। इससे शरीर को काफी पहुंचता है।
Weight Loss: वजन कम करना है तो रोजाना पीएं नींबू पानी की जगह ये ड्रिंक्स, जानें बनाने की विधि
Tips for Belly Fat: ये हैं वो 4 चाय, जिन्हें पिएंगे तो तेजी से कम होगा बेली फैट