... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 21, 2020 3:36 PM IST
International Tea Day 2020: इम्यूनिटी पावर को करना है बूस्ट, तो घर पर तैयार करें ये हर्बल टी
International Tea Day 2020: इस साल पहली बार पूरी दुनिया 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस (International Tea Day 2020) मनाया जा रहा है। दरअसल वियतनाम, इंडोनेशिया, भारत, श्रीलंका, नेपाल, मलावी, मलेशिया, बांग्लादेश, केन्या, तंजानिया और युगांडा जैसे चाय उत्पादक देशों में हर साल साल 2005 से 15 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस (International Tea Day 2020) मनाया जाता रहा है। भारत ने 2015 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) से सिफारिश की थी कि 'अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस' 21 मई को घोषित किया जाए, जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र (United State) ने 15 दिसंबर 2019 को घोषित किया कि अब 21 मई अंतरराष्ट्रीय चाय (International Tea Day) दिवस घोषित कर दिया। अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस के मौके पर चलिए जानते हैं, एक खास हर्बल टी के बारे में-
Tea has many health benefits due to its anti-inflammatory & antioxidant properties.
On Thursday's first #InternationalTeaDay, find out more about one of the world's oldest beverages. pic.twitter.com/d2K1iARvOL — United Nations (@UN) May 21, 2020
इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए हर्बल टी काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। कई हानिकारक संक्रमण को दूर करने के लिए हर्बल टी पीने (Benefits Of Herbal Tea) की सलाह दी जाती है। खासकर बदलते मौसम के दौरान हर्बल टी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
आज हम आपको एक ऐसे हर्बल टी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे इम्यून पावर को बूस्ट किया जा सकता है। इसके साथ ही अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं, तो रोजाना इसका सेवन कर सकते हैं। इस चाय में तीन सामाग्री का इस्तेमाल किया जाता है, हल्दी, अदरक और शहद। इन तीनों चीजों का इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवाइयों को बनाने में किया जाता है।
कोरोना वायरस को खत्म कर सकता है ये अनोखा रैकेट, जानें क्या है इसकी खासियत
हल्दी में कर्क्यूमिन नामक सक्रिय घटक होता है, जो आपके संपूर्ण स्वास्थ के लिए रामबाण होता है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेट्री और समृद्ध एंटीऑक्सिडेंट के गुण इम्युनिटी, स्किन, बढ़ते वजन और पाचनक्रिया के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। हल्दी गठिया के मरीजों को होने वाले दर्द को ठीक करने में सहायक होता है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण ये सर्दी और खांसी के लक्षणों को भी कम करने में मददगार साबित होता है। हाल ही में हुए अध्ययनों के अनुसार, हल्दी के सेवन से मोटापा और चयापचय सिंड्रोम कंट्रोल करने के लिए काफी प्रभावकारी है।
शहद में प्राकृतिक कफ सप्रेसेंट का गुण पाया जाता है। इसमें फ्री-रेडिकल फाइटिंग एंटीऑक्सिडेंट्स का गुण है। इसके साथ-साथ ये एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। शिशुओं को सर्दी, जुकाम और फ्लू के लक्षण दिखने पर शहद दिया जाता है। यह सेहत के लिए एनर्जी-बूस्टर के समान कार्य करता है।
अपच, पेट में सूजन और पेट फूलना जैसी समस्याओं के लिए अदरक पारंपरिक उपाय है। अदरक के बारे में कहा जाता है कि अगर पाचनतंत्र को बेहतर बनाना है, तो इसका सेवन जरूर करें। अदरक में भी एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होता है। इसलिए जब भी कोई गर्म पेय बनांएं, तो उसमें अदरक जरूर शामिल करें। इससे गला और नाक साफ होता है।
कोरोना से बचना है तो फेफड़ों को करें मजबूत, डायट में शामिल करें ये फूड्स
Black Leaf Tea: क्या कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोक सकती है काली पत्तियों की चाय?