मलाइका अरोड़ा को कड़ी टक्कर देने की तैयारी, 47 की उम्र में ऐसी एक्सरसाइज कर रही हैं प्रीति जिंटा

Preity Zinta fitness: 50 की करीब की महिलाएं अक्सर अपने आप को बुढ़ापे की ओर जाता देखती हैं। ऐसे में प्रीति जिंटा से हर किसी को फिटनेस टिप्स लेनी चाहिए।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Updated : May 24, 2022 1:32 PM IST

प्रीति जिंटा (Preity Zinta) 2000-2010 के दशक में बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री रही हैं। अब वो 47 साल की हैं लेकिन उनकी उम्र से कोई इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता कि वे पचास के करीब आ गई हैं। दरअसल, अपनी फिटनेस से वे बढ़ती उम्र को चुनौती देने का काम कर रही हैं। जी हां, मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) जिस तरह से 48 की उम्र में भारीभरकम एक्सरसाइज और योग की मदद से फिट हैं, वैसे ही प्रीति जिंटा भी जिम में पसीना बहाती हुई नजर आ रही हैं। 47 साल की उम्र में प्रीति जिंटा अलग-अलग भारी भरकम एक्सरसाइज कर रही हैं, जिसे देख कर आप उनकी स्टेमिना और बॉडी की स्ट्रेचबिलिटी का अनुमान लगा सकते हैं। तो,आइए जानते हैं जवान रहने के लिए प्रीति जिंटा क्या-क्या एक्सरसाइज कर रही हैं।

प्रीति जिंटा की फिटनेस का राज हैं ये 3 एक्सरसाइज- Preity Zinta fitness Secret

1. केबल पुली स्क्वैट्स -Cable pulley squats

हाल ही में प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें अभिनेत्री एक केबल का उपयोग करके स्क्वाट करते हुए दिखाई दे रही है। स्क्वाट सभी कार्डियो वर्कआउट में से एक है। यह निचले शरीर में मांसपेशियों को लक्षित करता है और बट्स, जांघों, ग्लूट्स और जांघों की मांसपेशियों को टोन करने में मदद करता है। इस तरह का स्क्वाट्स शरीर के निचले हिस्से में चोट के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा केबल पुली स्क्वैट्स के फायदे (Cable pulley squats benefits) कई हैं। जैसे कि स्क्वाट पूरे दिन पर्याप्त गति प्राप्त करने और कोर को भी मजबूत करने में मददगार है। साथ ही ये घुटने को स्वस्थ रखने, पीठ दर्द को कम करने और और कोर को मजबूत करने में मदद करता है।

2. रनिंग जैसी कार्डियो एक्सरसाइज-Cardio Exercise

प्रीति जिंटा रनिंग जैसी कार्डियो एक्सरसाइज करती हैं। ये असल में शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है। दरअसल, रनिंग से ना सिर्फ आपको वेट लॉस में मदद मिलती है बल्कि ये मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। इसके अलावा लगातार रनिंग जैसी गतिविधि को करना आपकी स्किन और बालों को भी स्वस्थ रखता है। साथ ही इससे ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में भी मददगार है।

3. बॉडी बैलेंसिंग एक्सरसाइज-Balance training exercise

प्रीति जिंटा अलग-अलग प्रकार के बॉडी बैलेंसिंग एक्सरसाइज करती हैं। इससे शरीर में एक बैलेंस पैदा होता है और शरीर के अंदर स्ट्रेचेबिलिटी बनी रहती है। साथ ही ये शरीर के अलग-अलग अंगों को स्वस्थ रखने और इसकी टोनिंग में मदद करता है। इसके अलावा लगातार इसे करना बॉडी का स्टेमिना बढ़ाता है और भारी-भरकम एक्सरसाइज करने में मदद करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source