Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Anushka Sharma Pregnancy: प्रेगनेंसी के 9वें महीने में ट्रेडमिल पर दौड़ रही है अनुष्का शर्मा, जानें इस स्टेज में कितना सही है ये वर्कआउट

हाल ही में अनुष्का शर्मा की ट्रेडमिल (Treadmill) पर चलते हुए वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो को लेकर लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि क्या इस दौरान ट्रेडमिल पर दौड़ना सही रहेगा या नहीं? तो आपको बता दें कि प्रेगनेंसी के नौवें महीने में ट्रेडमिल पर चलना बिलकुल भी सही नहीं है।

Anushka Sharma Pregnancy: प्रेगनेंसी के 9वें महीने में ट्रेडमिल पर दौड़ रही है अनुष्का शर्मा, जानें इस स्टेज में कितना सही है ये वर्कआउट
Anushka Sharma Pregnancy: प्रेगनेंसी के 9वें महीने में ट्रेडमिल पर दौड़ रही है अनुष्का शर्मा, जानें इस स्टेज में कितना सही है ये वर्कआउट

Written by Rashmi Upadhyay |Updated : January 5, 2021 2:31 PM IST

जब भी कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रेगनेंट होती है तो आम महिलाएं उनके लाइफस्टाल को बहुत गंभीरता के साथ फॉलो करती हैं। उन्हें लगता है कि सेलेब्स हर चीज बहुत सोच समझकर और राय सलाह लेकर करती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की प्रेगनेंसी (Bollywood Actress Anushka Sharma Pregnancy) के नवां महीना चल रहा है और वह इस वक्त को खूब इन्ज्वॉय कर रही है। बता दें कि विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने साल 2020 के अगस्त के महीने में पेरंट्स बनने की घोषणा की थी। हाल ही में अनुष्का शर्मा की ट्रेडमिल (Treadmill) पर चलते हुए वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो को लेकर लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि क्या इस दौरान ट्रेडमिल पर दौड़ना सही रहेगा या नहीं? तो आपको बता दें कि प्रेगनेंसी के नौवें महीने में ट्रेडमिल पर चलना बिलकुल भी सही नहीं है। लेकिन अगर आप ऐसा करना चाहती हैं तो किसी एक्सपर्ट की सलाह पर या उनकी निगरानी में ही ऐसा करें। आइए जानते हैं प्रेगनेंसी के नौवें महीने में ट्रेडमिल पर दौड़ने के फायदे और नुकसान के बारे में-

ट्रेडमिल पर दौड़ने के लाभ

ट्रेडमिल पर सिर्फ 20 मिनट तक दौड़ने से कई तरहके लाभ होते हैं। यह खून में ग्लूकोज के स्तर को ठीक करता है और ऊर्जा देता है। इसके साथ ही दो दिनों तक चयापचय भी ठीक करता है। चूहों पर हुए इस अध्ययन में पाया गया कि 20 मिनट के ट्रेडमिल पर दौड़ने वाली कसरत का एक सत्र करने के बाद चूहों का तंत्रिका तंत्र सक्रिय हो गया। इसके साथ ही ब्लड ग्लूकोज का स्तर भी ठीक हो गया। ऊर्जा का संतुलन बनाने, दो दिनों तक चयापचय को प्रभावित करने में इसने खास भूमिका निभाई। अध्ययन के नतीजों से पता चला है कि व्यायाम का एक सत्र भी चूहे की तंत्रिका संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा दे सकता है। ये बदलाव अधिक प्रशिक्षण के साथ लंबे समय तक चल सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

ट्रेडमिल पर दौड़ने के नुकसान

कई कारण होते हैं जिनके चलते ट्रेडमिल पर न दौड़ने की सलाह दी जाती है। ट्रेडमिल पर रनिंग के दौरान चोट लगने का काफी डर होता है। आपका पॉश्चर, आपका पैर किस तरीके से ट्रेडमिल पर पड़ रहा है, आपके जूतों की क्वालिटी और आपकी एनर्जी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जो लोग ओवरवेट होते हैं उन्हें ट्रेडमिल का चयन बहुत सोच समझ कर करना चाहिए।