Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दिवाली की ड्रेस में आना है फिट तो इन आसान टिप्स से करें वेट लॉस, त्योहार में दिखेंगी फिट एंड स्लीम

Ek hafte mein weight loss kaise karein: दिवाली से पहले अगर आप खुद को थोड़ा फिट बनाना चाहते हैं तो इस पूरे हफ्ते करें ये काम। तेजी से होगा वेट लॉस।

दिवाली की ड्रेस में आना है फिट तो इन आसान टिप्स से करें वेट लॉस, त्योहार में दिखेंगी फिट एंड स्लीम

Written by Sadhna Tiwari |Updated : October 28, 2024 4:15 PM IST

Weight Loss before Diwali: दिवाली के त्योहार का इंतजार सभी को होता है कि दिवाली ही वह फेस्टिवल है जहां जमकर खाना-पीना और पार्टी होती है। हर किसी को ढेर सारी मिठाइयां (Diwali sweets) और पकवान खाने का मौका मिलता है वहीं, लोगों को दोस्तों, ऑफिस और अपने रिश्तेदारों के घरों से भी ढेर सारी चॉकलेट्स, मिठाइयां और गिफ्ट्स मिलते हैं। इन सबके बीच लोगों को अक्सर अपना वजन बढ़ जाने का डर सताने लगता है। जबकि, कुछ लोग दीपावली से पहले ही वेट लॉस की कोशिश में भी लग जाते हैं। अगर आपने भी दुर्गा पूजा और नवरात्री के त्योहार में ढेर सारा खाना खाने के बाद थोड़े मोटे हो गए (weight loss after festivals) हैं और आपको दिवाली में और वजन बढ़ने का डर लग रहा है या आपकी मनपसंद ड्रेस अब आपको छोटी पड़ रही है तो आप तो आप दुखी ना हों। बस इन इजी टिप्स को रेग्यूलर्ली फॉलो करें। इनकी मदद से आपको आसानी से वेट लॉस करने और दिवाली से पहले फिट बनने (getting fit before Diwali) में मदद हो सकत है।

3-4 दिनों में यूं करें वेट कम दिवाली में दिखेंगे एकदम फिट (Tips to lose Weight before Diwali)

इस ड्रिंक से करें शुरूआत (Healthy morning drink for weight loss)

आप सुबह खाली पेट जीरे का पानीपीएं।  जीरा का पानी पीने से (Jeera ka pani peene ke fayde) आपके शरीर की मेटाबॉलिक रेट (drink for metabolic rate) बढ़ेगी और साथ ही आपका डाइजेशन भी बूस्ट होता है। जीरा पेट को ठंडक देता है और मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। इससे आपको तेजी से वेट लॉस करने में मदद होगी।

ब्रेकफास्ट करें ऐसा (Eat nutrients breakfast for weight loss)

सुबह उठने के बाद आधे घंटे के अंदर अपना नाश्ता जरूर करें। रातभर भूखे रहने के बाद जब आप सुबह नाश्ता करते हैं तो इससे आपको एनर्जी और पोषण मिलता है। सुबह हेल्दी ब्रेकफास्ट करने से आपको हेल्दी वेट मेंटन करने में भी मदद होती है। सवेरे आप प्रोटीन और हाई फाइबर फूड्स खाएं। बेसन या मूंग दाल का चीला (Moon dal cheela) या पनीर का पराठा (paneer paratha) आप धनिया लहसुन की चटनी के साथ खा सकते हैं। इससे आपका पेट भी भरेगा और मेटाबॉलिज्म भी ठीक रहेगा।

Also Read

More News

ठंडा नहीं पीएं गुनगुना पानी (Drink hot water for fast weight loss)

सुबह खाली पेट गर्म पानी में नींबू और शहद(Hot water with lemon and honey) मिलाकर पीने से जहां वेट लॉस होता है। वहीं,  दिन में गर्म या गुनगुना पानी पीने से आपको फैट लॉस और वेट लॉस में मदद होगी। (Health benefits of drinking lukewarm water everyday)

खाना खाने के बाद करें वॉक (Walk after every meal to lose weight)

कई स्टडीज में यह देखा गया है कि जो लोग खाना खाने के बाद वॉक करते हैं उनका वेट लॉस तेजी से होता है। यह तरीका आप भी ट्राई कर सकते हैं। आप रात में खाना खाने के बाद 20 मिनट की वॉक करेँ,इससे आपका खाना भी तेजी से पचेगा और आप वेट भी कम कर सकते हैं। (health benefits for taking a walk after dinner)

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source