
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 20, 2020 6:06 PM IST
बेली फैट घटाने के तरीके, वेट लॉस के लिए प्राणायाम।
Easy Weight loss Tip: बेली फैट (Belly Fat) कम करने यानि बढ़ी हुई तोंद को घटाने के लिए लोग कई घंटों तक एक्सरसाइज़ करते हैं। इसी तरह, डायट प्लान्स और वेट लॉस ड्रिंक्स (Weight loss drinks) भी पीते हैं। लेकिन, हमेशा इन सबसे फायदा हो या बहुत जल्द रिज़ल्ट्स दिखायी दें, यह ज़रूरी नहीं है। ऐसे में वेट लॉस के लिए कुछ कारगर और स्मार्ट तरीके अपनाने पर गौर करना चाहिए। स्मार्ट तरीकों से हमारा मतलब फैड डायट (fad diet) या किसी तरीके के शॉर्ट कट अपनाना नहीं है। बल्कि, आप खुद की बढ़ी हुई तोंद कम करने और वजन को कंट्रोल करने के लिए कुछ पुरानी और सेफ टेक्निक्स की मदद ले सकते हैं। ऐसा ही एक तरीका का ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ यानि प्राणायाम। (breathing exercises for Belly Fat), ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ यानि प्राणायाम वेट लॉस और बेली फैट कम करने में सहायक है। जानें कैसे,
दरअसल, प्राणायाम करने के लिए हवादार, साफ-सुथरी और खुली जगह पर प्रैक्टिस करने के लिए कहा जाता है। इस तरह खुली-साफ हवा में सांस लेने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है।(Benefits of Pranayam)जैसा कि ऑक्सीजन की कमी के चलते वजन बढ़ जाता है। इसीलिए, अच्छी मात्रा में ऑक्सीजन शरीर में पहुंचने से वेट लॉस में मदद होती है।
कुछ समय पहले प्रकाशित एक रिसर्च पेपर में यह दावा किया गया कि लगभग 10 किलो वजन घटाने के लिए किसी व्यक्ति को 30 किलो तक ऑक्सीजन की ज़रूरत पड़ती है।(easy Weight loss Tip in hindi), इसीलिए, प्राणायाम करने से शरीर को ढेर सारा ऑक्सीजन प्राप्त होता है और वजन कम होता है। इसी तरह कपालभांति और प्राणायाम जैसे आसनों में पेट की मांसपेशियों की एक्सरसाइज़ भी होती है। जिससे, बेली फैट कम होता है।