Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

विश्व पर्यावरण दिवस पर ये 20 टिप्स अपनाकर बनें इको-फ्रेंडली

विश्व पर्यावरण दिवस पर ये 20 टिप्स अपनाकर बनें इको-फ्रेंडली

Written by Shabnam Khan |Updated : April 19, 2017 5:34 PM IST

आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इस बार इसकी थीम है, ‘सात अरब सपने, एक ग्रह, देखभाल के साथ उपभोग’। हमें अगर पर्यावरण के लिए कुछ करना है तो हमें कोई बहुत बड़ी चीज़ करने की बजाए छोटी-छोटी चीज़ों पर ध्यान देना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें सबसे पहले अपने संसाधनों का इस्तेमाल ठीक से करना चाहिए। हम आपको ऐसे आसान टिप्स दे रहे हैं जिन्हें रोजमर्रा के जीवन में उतारकर आप वाकई अपने पर्यावरण को बचाने के लिए अपना योगदान दे सकते हैं।

पानी

1. शावर लेने की बजाए, बाल्टी में पानी लेकर नहाएं। ऐसा करके आप बहुत सारे लीटर पानी की बचत कर लेंगे।

2. दांत ब्रश करते हुए या शेव बनाते हुए पानी का नल खुला न छोड़ें, ऐसा करके आप अक्सर बहुत सा पानी बर्बाद कर देते हैं।

3. बर्तन धोते समय पहले सारे बर्तन मांज लें फिर एकसाथ पानी में धोएं।

4. पानी को फेंकने की बजाए किसी तरह से उसका दोबारा इस्तेमाल करें। आप कपड़े धोने के बाद के पानी को बाथरूम का फर्श धोने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

5. ऐसा टॉयलेट फ्लश लगाएं जिसमें कम और अधिक पानी के इस्तेमाल के अलग-अलग विकप्ल हों।

खानपान

6. सिर्फ उतना खाना प्लेट में लें जितना आप खा पाएं। जरूरत पड़ने पर दोबारा लें, लेकिन बर्बाद न करें।

7. रात के बचे खाने को फ्रिज में रखकर उसका इस्तेमाल अगले दिन करें, फेंके नहीं।

8. अगर आप उसे फिर से खाना नहीं चाहते तो किसी जरूरतमंद को खिला दें।

बिजली

9. कम बिजली का उपभोग करने के लिए बिजली की बचत करने वाले उपकरण लें।

10. जब आप अपने एसी और कंप्यूटर का इस्तेमाल न कर रहे हों तो मेन स्विच बंद रखें।

11. कमरा छोड़ने से पहले पंखा और लाइटें बंद कर दें।

12. घर में एक ही टीवी रखें, हर कमरे में अलग टीवी न रखें।

कागज़

13. जितना संभव हो ई-बिल, ईमेल आदि का इस्तेमाल करें।

14. शीट के दोनों साइड प्रिंट लें, काग़ज़ की बचत होगी।

15. जब संभव हो रीसाइकल्ड पेपर लें।

16. हाथ या चेहरा साफ करने के लिए टिशू की बजाए टॉवल नैपकिन का इस्तेमाल करें।

ईंधन

17. 40-80 किमी/प्रति घंटा की स्पीड से ड्राइव करें। ऐसा करने से कम ईंधन लगता है।

18. अपने वाहन की वक्त वक्त पर सर्विसिंग कराते रहें।

19. टायर प्रेशर का खयाल रखें, उससे ईंधन की क्षमता पर असर पड़ता है।

20. कार-पूलिंग या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल अधिक ईको-फ्रेंडली विकल्प है।

मूल स्रोत - World Environment Day – 20 practical tips to be more eco-friendly

अनुवादक - Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Getty Images

हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Image Source - Getty

About the Author

... Read More