• हिंदी

क्या है पावर योग और कैसे है सेहत के लिए फायदेमंद, जानें

क्या है पावर योग और कैसे है सेहत के लिए फायदेमंद, जानें
पावर योग के फायदे। © Shutterstock

पावर योग करने से शरीर का रक्त संचार अच्छा होता है। इससे शरीर कई तरह के रोगों से दूर रहता है।

Written by Anshumala |Published : June 2, 2019 9:26 PM IST

पावर योग की सहायता से शरीर को रोगरहित बनाया जा सकता है। सूर्य नमस्कार और कुछ अन्य आसनों को मिलाकर पावर योग बनता है। इसमें इन दोनों के गुण शामिल होते हैं। इसको अष्टांग योग की तरह ही किया जाता है। इस योग को यदि आप सुबह के समय करते हैं, तो आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। इस योग को सप्ताह में 2 से 3 बार 45 मिनट तक जरूर करें। इसे करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलता है और शरीर पर जमी अतिरिक्त चर्बी भी कम होती है।

पावर योग का आविष्कार और इसके फायदे

इसकी शुरुआत 1990 में हुई थी। इसकी खोज गुरु श्री पट्टाभि जॉइस के साथ अध्ययन करने वाले दो अमेरिकन योग शिक्षकों ने की थी, जिन्होंने इस तरह के योग को पश्चिमी छात्रों के बीच प्रचलित किया।

करें चॉकलेट मेडिटेशन, जानें इसके फायदे और करने का तरीका

Also Read

More News

तनाव करे दूर

इसे करते वक्त पसीना अधिक आता है। पसीने में टॉक्सिन की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं।

बीमारियों से बचाए

पावर योग करने से शरीर का रक्त संचार अच्छा होता है। इससे शरीर कई तरह के रोगों से दूर रहता है। इस योग को करने से आप अस्थमा, अर्थराइटिस, डिप्रेशन, डायबिटीज और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों से बचे रह सकते हैं। यह योग जितना आपको मानसिक रूप से लाभ पहुंचाता है, उतना ही शारीरिक रूप से भी लाभ पहुंचाता है।

मेडिटेशन करते समय ना करें ये गलतियां, फायदे कम नुकसान होंगे ज्यादा

वजन करे कम 

इसे करने से मसल्स मजबूत होती है, साथ ही शरीर में जमी चर्बी भी कम होती है। कई अन्य योग में आसान और सांस की प्रक्रिया पर ध्यान दिया जाता है, लेकिन पावर योग में होने वाली क्रियाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। पावर योग आपके शरीर की कैलोरी को कम करने में आपकी सहायता करता है।