Weight Loss After Pregnancy: प्रेगनेंसी के बाद करना है हेल्दी वेट लॉस, तो फॉलो करें ये वेट लॉस टिप्स

वेट लॉस  की कोशिशें करने के बावजूद न्यू मदर्स इस वज़न को घटाना मुश्किल हो जाता है।डायटिंग के अलावा कुछ और तरीके भी हैं जिनकी मदद से प्रेगनेंसी के बाद वेट लॉस करना आसान हो जाता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 7, 2019 8:15 PM IST

प्रेगनेंसी के समय महिलाओं का वजन बहुत ज़्यादा बढ़ (Weight Loss After Pregnancy) जाता है। यह वजन जितनी तेज़ी से बढ़ता है, उतनी तेज़ी से घटता नहीं। वेट लॉस (Weight Loss Tip) की कोशिशें करने के बावजूद न्यू मदर्स इस वज़न को घटाना मुश्किल हो जाता है। डायटिंग के अलावा कुछ और तरीके भी हैं जिनकी मदद से प्रेगनेंसी के बाद वेट लॉस करना आसान हो जाता है।(Post Pregnancy Weight Loss)

एक्सरसाइज़ के साथ अपनाएं ये ट्रिक्स, प्रेगनेंसी के बाद होगा वेट लॉस (Weight Loss After Pregnancy):

सही डायट खाएं (Weight Loss Tip):

प्रेगनेंसी के बाद जंक फूड खाने का मन हो सकता है। लेकिन अपने लालच पर थोड़ा-सा कंट्रोल करते हुए हेल्दी फूड खाने की कोशिश करें। दिनभर में 6 छोटे-छोटे मील्स खाएं। इस तरह आपको बहुत अधिक देर तक भूखे नही रहना पड़ेगा, और ना ही तेज़ भूख के कारण आपको अनाप-शनाप खाने से बच सकेंगी। इस तरह आप अपने कैलोरी काउंट पर भी ध्यान दे सकेंगी और एक्स्ट्रा फैट बढ़ने से भी रोक सकेंगी।(Post Pregnancy Weight Loss)

योग का अभ्यास करें:

डिलिवरी के बाद योग कई लोगों के लिए फायदेमंद साबित हुआ है और इसीलिए वे दूसरी न्यू मदर्स को भी इसकी सलाह देती हैं। वेट लॉस(Weight Loss Tip) के अलावा , कुछ विशेष योगासनों से आपके शरीर के हीलिंग प्रोसेस में बढ़ोतरी होगी। साथ ही मसल्स को टोन-अप करना आसान होगा और वेट लॉस होगा ही। (Weight Loss After Pregnancy)

पीएं ढेर सारा पानी:

शरीर में जमा वेस्ट और विषैले पदार्थों को बाहर फेंकने में भी पानी मदद करता है। हाइड्रेशन से आपके शरीर का पोषण भी होता है, साथ ही पेट भी भरा हुआ महसूस होता है। इससे आपको भूख भी कम लगती है। पानी पीने से मेटाबॉलिज़्म सही रहता है जो वेट लॉस में मदद करता है। ( Post Pregnancy Weight Loss)

यह भी पढ़ें- एंटीऑक्सिडेंट्स और प्रोटीन से भरपूर हेल्दी रेसिपी है-डुबुक की दाल।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source