Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दिवाली के बाद जरूर फॉलो करें ये Dos and Don'ts, नहीं तो 1 रात में बढ़ जाएगा कोलेस्ट्राल-बीपी

Post Diwali Do's And Dont's: फेस्टिव सीजन में अपने हार्ट को हेल्दी रखने के लिए हम आपको कुछ dos and don'ts बता रहे हैं, जिन्हें आपको दिवाली के माहौल में जरूर ध्यान रखना चाहिए।

दिवाली के बाद जरूर फॉलो करें ये Dos and Don'ts, नहीं तो 1 रात में बढ़ जाएगा कोलेस्ट्राल-बीपी
As the festive season approaches, getting swept up in the excitement and indulging in treats and rich meals is easy. It promises a long life and the ability to savour every moment you spend with loved ones so that you can be with them for every hug, dance, and many more festivals to come. With 6 in 10 Indians suffering from high LDL cholesterol (LDL-C), your heart’s health is paramount, particularly during this festive time.

Written by priya mishra |Updated : November 14, 2023 10:27 AM IST

भारत त्यौहारों का देश है। हमारे देश में लगभग हर महीने कोई न कोई त्यौहार जरूर होता है। त्यौहार जब आते हैं तो अपने साथ ढेर सारी खुशियां, पॉजिटिविटी, स्वादिष्ट भोजन और मिठाइयां साथ लाते हैं। इस बीच जहां हम टेस्टी खाने का मजा लेते हैं, वहीं स्ट्रेस लेवल भी बढ़ जाता है। दिमाग का एक्स्ट्रा दबाव और स्ट्रेस कई बार हमारे हृदय स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। इस फेस्टिव सीजन अपने हार्ट को एकदम हेल्दी रखने के लिए मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अभिजित बोरसे आपको कुछ dos and don'ts बता रहे हैं, जिन्हें आपको दिवाली के माहौल में जरूर ध्यान रखना है।

फेस्टिव सीजन में हार्ट को हेल्दी रखने के लिए क्या करें? - Do's To Keep Heart Healthy During Festive Season

हार्ट के अनुकूल भोजन चुनें: पौष्टिक और हार्ट के अनुकूल भोजन चुनें। अपने भोजन में सब्जियां, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और फल शामिल करें। सेचुरेटिड फैट की तुलना में हेल्दी कुकिंग आयल को यूज करें।

हाइड्रेटेड रहें: दिवाली की धूम और जश्न के बीच खुद को हाइड्रेट रखना न भूलें। मीठे पेय पदार्थों का सेवन सीमित मात्रा में करें।

Also Read

More News

ज्यादा खाने से बचें: दिवाली-गोवर्धन-भाईदूज जैसे त्यौहार के मौके पर हम अक्सर ज्यादा खा लेते हैं, लेकिन हार्ट को हेल्दी रखने के लिए इस चीज से बचें। अपनी फेवरेट मिठाई या स्नैक्स को सीमित मात्रा में लें ताकि शरीर में जरूरत से ज्यादा कैलोरी न जाए।

एक्टिव रहें: त्यौहारों के व्यस्त माहौल में भी आपको एक्टिव रहने की जरूरत है। अपने फिटनेस रुटीन के साथ समझौता न करें। हर बार खाना खाने या स्नेक्स लेने के बाद हल्का-फुल्का वॉक करें। इसके अलावा आप डांस प्रेक्टिस को भी अपने रुटीन में शामिल कर सकते हैं।

तनाव न लें: त्यौहारों की तैयारियां के बीच तनाव का स्तर बढ़ सकता है। अपने दिमाग को शांत रखने और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए मेडिटेशन, ब्रीदिंग एक्सरसाइज और योग करें। आप किसी शांत जगह पर बैठकर अपनी पसंद का गाना भी सुन सकते हैं।

क्या न करें? - Don'ts To Keep Health Healthy During Festive Season

नमक का सेवन सीमित करें: अत्यधिक नमक का सेवन हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है, जिससे हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। नमकीन स्नैक्स का अधिक मात्रा में सेवन न करें और कम सोडियम वाले विकल्प चुनें।

चीनी युक्त खाद्य पदार्थों कम खाएं: मिठाइयों में अक्सर चीनी की मात्रा अधिक होती है, जो वजन बढ़ाने और अन्य हृदय संबंधी समस्याओं में योगदान कर सकती है। मिठाइयों का सेवन कम मात्रा में करें।

मीठी चीजें सीमित मात्रा में खाएं: ​त्यौहारों की मिठाइयां और इस मौके पर बनने वाले स्नैक्स बहुत ज्यादा होते हैं इसलिए इनका सेवन सीमित मात्रा में करें। ऐसी चीजें वेट गेन करती है और हार्ट समस्याओं को भी बढ़ावा देती है। आप मीठा खा सकते हैं लेकिन सीमित मात्रा में खाएं।

तले हुए और तैलीय खाद्य पदार्थों से बचें: हम सब जानते हैं कि तले हुए स्नैक्स दिवाली की परंपरा है। लेकिन ऐसे आइटम हृदय स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। डीप फ्राई और तैलीय खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित करें, क्योंकि वे हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाने के साथ-साथ हृदय संबंधी समस्याओं का भी कारण बन सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

TRENDING NOW

क्वॉलिटी नींद जरूर लें: नींद की कमी हृदय समस्याओं सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं। सुनिश्चित करें कि हेल्दी जीवन और स्वस्थ हार्ट के लिए आपको हर रात पर्याप्त मात्रा में क्वालिटी नींद लेनी है।