hamburger icon
A
Read in English

Post delivery weight loss : डिलीवरी के 11 दिन बाद ही शेप में लौटी गेब्रिएला, प्रीनेटल योग को दिया श्रेय

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंट ने सोशल मीडिया पर अपनी जो फोटो पोस्‍ट की हैं, उन्‍हें देखकर सभी हैरान हैं। पर वे इसका श्रेय प्रीनेटल योग को देती हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 1, 2019 2:36 PM IST

डिलीवरी के महज 11 दिन बाद (Post delivery weight loss) ही गैब्रिएला की फ्लैट टमी वाली फोटो ने सनसनी मचा दी है। गैब्रिएला अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड हैं। जिन्‍होंने 18 जुलाई 2019 को मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में बेटे को जन्‍म (Post delivery weight loss) दिया था। इसके साथ ही बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल तीन बच्‍चों के पिता बन गए। गैब्रिएला ने डिलीवरी के बाद ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फ्लैट टमी की फोटो पोस्‍ट की है। जिसे देखकर सभी हैरान हैं।

पोस्‍ट डिलीवरी फोटो पर क्‍या कहती हैं गैब्रिएला

आमतौर पर बच्चा पैदा होने के बाद वजन कम करने में काफी टाइम लगता है लेकिन गैब्रिएला  ने सिर्फ 11 दिन में ऐसा काम कर दिया जो काबिल-ए-तारीफ है। दरअसल गैब्रिएला  ने अपने इंस्टग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी फ्लैट टमी नजर आ रही है। गैब्रिएला ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, डिलीवरी के 11 दिन बाद इस सेल्फी को लिया। ये बहुत लंबा रास्ता है, लेकिन बॉडी एक अमेजिंग चीज है। मैं बस यही कहूंगी कि प्रेग्नेंसी के दौरान बहुत अच्छा खाएं।

gabriella arjun baby boy, post delivery weight loss, weight loss with yoga, gabriella demetriades weight loss. पोस्‍ट डिलीवरी की फोटो शेयर करते हुए गैब्रिएला अपनी रीशेप बॉडी का श्रेय प्रीनेटल योग को देती हैं।

प्रीनेटल योग को दिया श्रेय

पोस्‍ट डिलीवरी की फोटो शेयर करते हुए गैब्रिएला अपनी रीशेप बॉडी का श्रेय प्रीनेटल योग को देती हैं। उन्‍होंने लिखा है प्रीनेटल योग सच में बहुत कारगर है। याद रखिए हर कोई बहुत अलग होता है। ऐसे में धैर्य रखें। आइए आपको बताते हैं कि कैसे नई मांओं के लिए मददगार है प्रीनेटल योग।

प्रीनेटल योग  के फायदे

प्रसर्व पूर्व किए जाने वाले योगाभ्‍यास को प्रीनेटल योगा कहा जाता है। जिससे गर्भवती महिलाओं के नॉर्मल डिलीवरी के चांस बढ़ जाते हैं। जिससे उन्‍हें रीशेप होने में भी मदद मिलती है। गर्भवती महिला को व्यायाम करते समय ध्यान रखना चाहिए की पेट पर दबाव देने वाले व्यायाम व जिसमे पेट के बल लेटना हो इस तरह के व्यायाम बिलकुल भी नही करना चाहिए साथ ही व्यायाम करते समय अत्यंत सावधानी रखनी चाहिए और बहुत ही धीरे धीरे किसी भी आसन को करना चाहिए।