Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पोंक (roasted tender sorghum snack) खाने से होते हैं सेहत को ये 7 फायदे!

Ponk सर्दियों में गुजरात और महाराष्ट्र में इसे बड़े चाव से खाया जाता है।

पोंक (roasted tender sorghum snack) खाने से होते हैं सेहत को ये 7 फायदे!

Written by Editorial Team |Published : December 11, 2017 6:14 PM IST

क्या आपने कभी पोंक (ponk) खाया है। पोंक सोर्गम (sorghum) या लाल ज्वार के दानों को भूनकर बनाया जाता है। सर्दियों में गुजरात और महाराष्ट्र में इसे बड़े चाव से खाया जाता है। इसे महीन नमकीन या सेव और नींबू के रस के साथ खाया जाता है। सर्दियों में आप इस सूरत (जिसे खाने-पीने वालों की नगरी कहा जाता है) जैसी जगहों पर गली-गली में बिकते देखेंगे। क्लिनिकल  और डायबिटीज़ एज्युकेटर स्नेहा सधवानी बता रही हैं कि हमारी सेहत के लिए पोंक है कितना फायदेमंद।

1) फाइबर से भरपूर: पोंक की एक सर्विंग यानि एक कप से आपको 40-45% डायटरी फाइबर मिलता है। यह पेट के लिए बेहद फायदेमंद है। और पेट में दर्द, पेट फूलने और मुंहासे जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

2) फैट का धीमी गति से विघटन: कोमल पोंक हमारे खून में ग्लूकोज (शर्करा) को कम मात्रा में और धीमी गति से छोड़ता है। ज्वार ब्लड शक्कर और इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करता है। इस तरह यह डायबिटीज़ के लिए एक अच्छा भोजन साबित होता है।

Also Read

More News

3) उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों के लिए फायदेमंद: पोंक शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है। इसमें मौजूद फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने में मदद करता है। इसलिए यह हृदय रोग और उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों के लिए काफी अच्छा है।

4) यह ग्लूटेन-फ्री होता है: सेलिआक (celiac) रोग या ग्लूटेन इंटॉलरेंस वाले लोग, जो ग्लूटेन को पचा नहीं पाते सकते, वह गेहूं, जई (जौ) या बाकी ग्लूटेन वाले अनाजों की बजाय पोंक खा सकते हैं।

5) एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर: कई रोगों को ऑक्सीडेटिव तनाव से जोड़ा जाता है। पोंक या सोर्गम एंटीऑक्सिडेंट्स से भरे हुए हैं जो आपके शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ने और फ्री-रैडिकल्स के नुकसान को कम करता हैं। पोंक खाने से आपको गठिया, कैंसर, आर्थराइटिस और पिम्पल जैसे समस्याओं को रोकने में मदद कर सकता है।

6) खनिजों से भरपूर: आयरन, ज़िक, कॉपर, विटामिन बी और मैग्नीशियम जैसे खनिज पोंक में अच्छी मात्रा में होते हैं।

7) यह एक भारतीय अनाज है: यह सबसे प्राचीन भारतीय अनाजों में से एक है और इसलिए हमारे शरीर के लिए ज़्यादा उपयुक्त है। माना आप क्विनोआ और ओट्स जैसी विदेशी चीज़ें खाना नहीं छोड़ना चाहते लेकिन हमेशा अपने भोजन में स्थानीय अनाज और खाद्य पदार्थ भी शामिल करें।

Read This in English.

अनुवादक: Sadhana Tiwari.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्रस्रोत:Instagram/@fteworld

About the Author

... Read More