Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
नियमित एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों के साथ-साथ हड्डियां भी मजबूत होती हैं। इसके लिए आप कुछ बेसिक एक्सरसाइज जैसे जॉगिंग, रनिंग, साइकिलिंग, स्ट्रेचिंग, बॉडी वेट एक्सरसाइज और हाई इंटेंसिटी वाले एक्सरसाइज; आप कोई भी एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे आपकी कैलोरी भी बर्न होगी और पेट की चर्बी (Belly Fat) खत्म करने में सबसे ज्यादा कारगर है। मगर यहां हम आपको बॉडी वेट एक्सरसाइज के अंतर्गत आने वाली एक ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं जो आपके पूरे शरीर की मांस पेशियों को मजबूत करेगी साथ ही कैलोरी भी बर्न होगी। वह एक्सरसाइज प्लैंक (Plank) है, जो आपके कोर को मजबूत करने और एक ही बार में आपके पूरे शरीर की मांसपेशियों को टारगेट करते हुए फायदा पहुंचाती है।
नियमित रूप से प्लैंक एक्सरसाइज करने से आपके बैलेंस में सुधार और आपकी गतिशीलता को बनाए रखने में मदद मिल सकती है। प्लैंक एक्सरसाइज देखने में तो सरल है मगर करना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि यह नियमित अभ्यास से ही आप अच्छी तरीके से कर सकते हैं और इसका लाभ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं इस एक्सरसाइज को करने का तरीका क्या है?