Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
40 की उम्र के बाद भी मलाइका अरोड़ा (Plank benefits) की फिटनेस का जवाब नहीं। वे कितनी भी बिजी हों, फिटनेस के लिए समय निकालना नहीं भूलती। असल में वे अपने फिटनेस रूटीन के लिए बहुत ही अनुशासित हैं। वे न सिर्फ खुद अपनी फिटनेस पर ध्यान देती हैं, बल्कि अपने फैन्स को भी बेहतर फिटनेस के लिए प्रेरित करती हैं। इसके लिए वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने प्लैंक (Plank benefits) एक्सरसाइज करते हुए फोटो शेयर की है। और अपने फैन्स को इसके फायदे भी बताएं हैं।
अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्लैंक एक्सरसाइज की फोटो शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने लिखा है, "मुझे प्लैंक से प्यार है" शायद पहले ऐसा कभी किसी ने न कहा हो। साइड प्लैंक 30 सेकंड का सबसे बेहतरीन व्यायाम है। मुझे अच्छा लगता है कि मेरी फिटनेस दिवा ने मुझे और बेहतर करने के लिए पुश करना शुरू कर दिया है। असल में यही मेरा वशिष्ठासन है। इसके फायदे बेमिसाल हैं-
उन दिनों में जब मैं असाधारण रूप से खुद को मजबूत महसूस करती हूं, तब अपने शरीर और मन को इसी तरह चैनलाइज करना पसंद करती हूं। हमें खुद को ब्रह्मांड के हवाले कर देना चाहिए। हेलो यूनिवर्स, नमस्कार नया हफ्ता ! #malaikasmondaymotivation
कोर मसल्स को मजबूत बनाने में प्लैंक एक्सरसाइज सिट-अप्स और क्रंच एक्सरसाइज से भी अधिक कारगर होती है। इसे करते हुए कोर एरिया की लगभर सभी जरूरी मसल्स पर काम होता है और वे मजबूत बनती हैं।
शरीर को मजबूत बनाने के साथ-साथ उस पर संतुलन स्थापित करना भी जरूरी है। यह तभी संभव है जब आपका वेट आपकी क्षमता के अनुसार हो। प्लैंक इसमें मदद करता है। इससे शरीर का संतुलन कायम होता है।
प्लांक एक्सरसाइज के नियमित अभ्यास से ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव होता है। ऑस्टियोपोरोसिस का हड्डी के टूट जाने से पहले कोई खास संकेत नहीं मिलते हैं। ऐसा हड्डियों का घनत्म कम हो जाने के कारण होता है। नेशनल ऑस्टियोपोरोसिस फाउंडेशन, ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव के लिये रोजाना प्लांक एक्सरसाइज करने की सलाह देता है।
ज्यादातर महिलाओं में कूल्हे और उसके आसपास चर्बी जमा हो जाने की समस्या होती है। इससे बचने के लिए प्लांक एक बेहतर व्यायाम है। यह ग्लूट्ल मसल्स (हिप्स के पास की एक जगह) और हैमस्ट्रिंग पैरों को ध्यान में रखकर किया जाना वाली प्लांक एक्सरसाइज करने से नितंबों को मनवांच्छित आकार मिलता है और इसके आसपास अतिरिक्त चर्बी जमा नहीं होती है। इससे सेल्यूलाइट भी चला जाता है।
अगर आप भी मलाइका अरोड़ा जैसी सुडौल कमर चाहती हैं,, तो रोजाना प्लैंक एक्सरसाइज करें। इससे पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियां ज्यादा सक्रिय होती हैं। साथ ही यह एक्सरसाइज गर्दन और रीढ़ की हड्डी को भी सपोर्ट देती है और इसे मजबूत बनाती है। इससे कंधों और कमर में होने वाले दर्द से भी निजात मिलती है।
खुश रहना है तो डांस करें, जानें डांस करने के और भी फायदे
क्या मेनोपॉज के बाद मुश्किल होता है वजन घटाना? जानें वजन घटाने के उपाय