Advertisement

Muscle Overuse: फिजियोथेरेपिस्ट ने बताया मसल ओवरयूज क्या होता है? इसको कैसे ठीक करें?

किसी मांसपेशी का लंबे समय तक इस्तेमाल या गलत तरीके से इस्तेमाल करने से कई बार मसल ओवरयूज हो जाता है। इस बारे में फिजियोथेरेपिस्ट से जानेंगे क्या है मसल ओवरयूज और इसे किस तरीके से ठीक किया जा सकता है।

Written By Mukesh Sharma
Published : June 7, 2026 5:32 PM IST

muscle overuse fitness (Image Credit: Chatgpt)

मांसपेशियां हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होती हैं और इसमें कोई शक नहीं है कि आपकी मांसपेशियां आपके शरीर को ताकत देने का काम करती हैं और दिनभर के कई कामों को पूरा करने में मदद करती हैं। लेकिन कई बार मसल का ज्यादा इस्तेमाल करने से भी कुछ दिक्कत आ सकती हैं, जिस स्थिति को मसल ओवरयूज कहा जाता है और सरल शब्दों में कहें तो मांसपेशियों का अत्यधिक उपयोग। यह समस्या आमतौर पर तब होती है जब शरीर की किसी एक मांसपेशी या फिर मांसपेशी के किसी समूह का बार-बार या जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल होने के कारण उस पर ज्यादा दबाव पड़ने लगता है तो मसल को रिकवरी के लिए समय भी नहीं मिल पाता है तो इस स्थिति में इंजरी होने लगती है।

मसल ओवरयूज होने का मतलब सीधे शब्दों में यह है कि ज्यादा इस्तेमाल के कारण मांसपेशी में किसी तरह की इंजरी होना जिसमें आमतौर पर सूजन, दर्द, अकड़न और मसल्स की कार्यक्षमता में कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस तरह की समस्याएं आमतौर पर खिलाड़ियों, जिम या हेवी एक्सरसाइज करने वाले लोगों में ज्यादा देखी जाती है। इसके अलावा मसल ओवरयूज होने का खतरा उन लोगों में होता है, जो लंबे समय तक निष्क्रिय रहने के बाद अचानक अपनी फिजिकल एक्टिविटी का स्तर बढ़ा देते हैं।Dr. Nitin Menon - Consultant Physical Medicine & Rehabilitation, Apollo Hospitals Navi Mumbai

क्या मसल पेन अच्छा होता है?

ज्यादातर लोग मानते हैं कि वर्कआउट के बाद मसल पेन अच्छे और असरदार वर्कआउट का संकेत होता है और कुछ हद तक यह सही भी है। लेकिन यह सिर्फ तब तक ही सही है जब तक आप वर्कआउट के बाद अपनी मसल को रिकवरी करने के लिए पर्याप्त रेस्ट दे रहे हैं। क्योंकि अगर मसल को रेस्ट व रिकवरी न मिल पाए तो लगातार सूजन, किसी एक जगह पर होने वाला दर्द, कमजोरी या ऐसी तकलीफ जो रोजमर्रा की गतिविधियों में बाधा डालने लगे, ये अक्सर हेल्दी मसल अडॉप्टेशन नहीं बल्कि मसल के अत्यधिक उपयोग के संकेत हो सकते हैं। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप इस तरह के किसी भी लक्षण को इग्नोर न करें और एक गतिविधि को बार-बार व बिना रेस्ट लिए न करते रहें क्योंकि इससे वही गतिविधि करते रहना टेंडिनाइटिस और मसल स्ट्रेच जैसी समस्या का संकेत बन सकता है।

Advertisement

मसल ओवरयूज से बचाव कैसे करें

अगर आप मसल ओवरयूज से बचाव करना चाहते हैं या फिर अगर आपको पहले से ही मसल ओवरयूज हो चुका है और आप उसे मैनेज करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको उस मूवमेंट की पहचान करनी होगी जिसके कारण मसल ओवरयूज हो रहा है। जब आप उसकी पहचान कर लेते हैं, तो आपको उस काम के दौरान बीच-बीच में मसल को रेस्ट देना है और उसी काम को किसी दूसरी तरीके से करने का विकल्प भी खोजना है।

मसल ओवरयूज का इलाज

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि जब आप उस मसल मूवमेंट को मैनेज कर लेते हैं, तो आपकी मसल ओवरयूज का इलाज हो जाएगा। दरअसल, अगर आपकी मसल ओवरयूज होने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है, तो उसे ठीक करने के लिए रिहैबिलिटेशन और मूवमेंट करेक्शन करना बहुत जरूरी होता है जिसमें आमतौर पर व्यायाम, स्ट्रेचिंग और मोबिलिटी ट्रेनिंग की जाती है, जिनकी मदद से मसल इंजरी को ठीक करने और मसल फंक्शन को फिर से चालू करने में मदद की जाती है।

Advertisement

यहां तक कि कई मामलों में गलत बॉडी पोस्चर, एक्सरसाइज करने की गलत तकनीक और मसल का बैलेंस सही न बनने के कारण भी इस तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए मसल ओवरयूज की कंडीशन में सिर्फ दर्द कंट्रोल करना नहीं बल्कि मसल ओवरयूज के कारण का पता लगाकर उसे सुधारना भी बहुत जरूरी होता है।

डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल मसल ओवरयूज से जुड़ी सही जानकारी देना है और इसमें दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी के इलाज के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। इसके लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।