रहना है फि‍ट, तो करें सही ब्रा का चुनाव

जिस तरह आपके फिट रहने के लिए सही डाइट और सही वर्कआउट का चुनाव जरूरी है, उसी तरह आपके फिट रहने के लिए सही ब्रा का चुनाव भी बहुत जरूरी है। वरना इससे मांसपेशियों में दर्द के साथ और भी कई समस्याएं हो सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 14, 2019 6:14 PM IST

अगर आप फि‍ट रहना चाहती हैं तो जरूरी है कि अपने लिए सही अंडर गारमेंट्स का चुनाव करें। खासतौर से ब्रा (Perfect Bra) का। गलत साइज या गलत तरह की ब्रा पहनने से आपको कई तरह की शारीरिक समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। विशेषज्ञ तो इसे (Perfect Bra)  आपके आत्‍मविश्‍वास से भी जोड़ कर देखते हें।

क्‍यों जरूरी है सही ब्रा का चुनाव (Perfect Bra)

महिलाएं अकसर ब्रा का चुनाव करते समय लापरवाही बरतती हैं। जबकि यहां बहुत सजग रहने की जरूरत होती है। जिस तरह आपके फि‍ट रहने के लिए सही डाइट और सही वर्कआउट का चुनाव जरूरी है, उसी तरह आपके ‍फि‍ट रहने के लिए सही ब्रा का चुनाव भी बहुत जरूरी है। वरना इससे मांसपेशियों में दर्द के साथ और भी कई समस्याएं हो सकती हैं।

हो सकती हैं ये स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं

हालांकि ब्रा पहनना आपकी सुविधा और पसंद का मामला है। पर विशेषज्ञ इसे आपकी सेहत से जोड़ कर देखते हैं। वे मानते हैं कि ब्रा पहनना छोड़ने से आपके लिए कई तरह की स्वास्थ समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। ब्रा न पहनने से या गलत साइज की ब्रा पहनने से आपके सिर में दर्द, गर्दन में अकड़न , और पीठ में खिंचाव महसूस हो सकता है। स्‍तनों में दर्द की समस्‍या भी इसी कारण होती है।

जरूरी है सही साइज का चुनाव

कुछ महिलाओं को लगता है कि उनका ब्रेस्‍ट साइज छोटा है तो उन्‍हें इस ओर ज्‍यादा ध्‍यान देने की जरूरत नहीं है। पर ब्रेस्‍ट छोटी हो या बड़ी यह आपके शरीर पर एक अतिरिक्‍त वजन है। ऐसे में ब्रा उस वजन को उसके शरीर से कम करने में मदद करती है। अगर आप ब्रा नहीं पहनती हैं तो आपकी पीठ या गर्दन पर तनाव पड़ता है। अगर आपका ब्रेस्ट साइज छोटा है तो भी आप इस खतरे से बच नहीं सकती हैं। गलत साइज की ब्रा पहनना भी आपके लिए उतना ही खतरनाक हो सकता है।

वर्कआउट में रखें ध्‍यान

अगर आप घर पर ही वर्कआउट कर रही हैं, तब भी ब्रा के प्रति लापरवाही न बरतें। वर्कआउट के समय जरूरी है कि आप स्पोर्ट्स ब्रा ही पहनें। यह ऐसी होनी चाहिए जो आपके  कंधे, स्‍तन और स्किन पर किसी तरह का दबाव न बनाए। ब्रा पहनने के बाद आपके स्‍तन सेंटर में होने चाहिए और कप्‍स पूरी तरह से फि‍ट होना चाहिए। ब्रा, ब्रेस्ट को सपॉर्ट कर रही है या नहीं ये चेक करने के लिए उसे पहनकर जंपिंग करें या एक ही जगह पर थोड़ा दौड़ लें।

लो और मिडियम इम्पैक्ट ब्रा

स्पोर्ट्स ब्रा खरीदते वक्त उस पर लगा लेबल देखना जरूरी है। यह लो, मीडियम या हाई हो सकता है। ये टैग्‍स आपके वर्कआउट के हिसाब से तय किए जाते हैं। अगर आप वॉकिंग या योग जैसा कोई लो इम्पैक्ट वर्कआउट कर रही हैं, तो लो इम्पैक्ट वाली स्पोर्ट्स ब्रा खरीदें। लेकिन हेवी वर्कआउट के लिए जैसे जंपिंग, रनिंग या कार्डियो के लिए हाई इम्पैक्ट स्पोर्ट्स ब्रा खरीदें।

ऑफि‍स के लिए करें सही चुनाव

ऑफि‍स के लिए आपको ऐसी ब्रा का चुनाव करना है, जो आपको फि‍टिंग और आराम दे। यहां आपको इसके साथ लंबे घंटे गुजारने हैं। इसलिए अगर गलत साइज की ब्रा होगी तो आप आरामदायक महसूस  नहीं करेंगी। कप साइज में फेरबदल भी आपको परेशान कर सकते हैं। इसलिए साइज के साथ, कप्‍स का भी ध्‍यान रखें।

स्‍तन कैंसर का पता लगाएगा यह एक ब्‍लड टेस्‍ट

ब्रेस्‍ट हेल्‍थ के लिए महिलाओं को डायट में शामिल करने चाहिए ये खास फूड