hamburger icon
A
Read in English

Weight Loss Diet: मूंगफली या मखाना, जानिए वजन घटाने के लिए कौन है ज्‍यादा फायदेमंद

Weight Loss Diet Tips In Hindi: वजन घटाने के लिए मूंगफली या मखाना, दोनों में से कौन सा स्नेक बेस्ट है जानने के लिए पढ़ें यह लेख।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : December 13, 2020 10:29 PM IST

प्रोटीन, फाइबर, और स्वस्थ वसा से भरपूर स्नैक्स न केवल आपको भरे हुए पेट का अहसास करवाते हैं बल्कि आपको ओवरईटिंग या क्रेविंग या फालतू मंचिंग से भी बचाते हैं। जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं वे अगर बीच-बीच में कुछ खाते हैं, तो उनके लिए वजन कम करना और भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यदि मूंगफली या मखानों का सेवन किया जाए तो शायद वजन घटाना आसान हो सकता है। ये दोनों ही पौष्टिकता से भरपूर व ऊर्जा प्रदान करते हैं। लेकिन यदि आपको दोनों में से एक को चुनना हो तो आप किसे चुनेंगे?

मूंगफली वज़न कम करने में सहायक

लगभग सभी प्रकार के नट्स स्नैकिंग के लिए अच्छे माने जाते हैं, क्योंकि वे स्वस्थ और पेट भरने में सहायक होते हैं। लेकिन मूंगफली अधिक लोगों का पसंदीदा विकल्प है। दरअसल यह सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाले वसा और प्रोटीन से समृद्ध होती है।

बेशक पचने में यह अधिक समय लेती है लेकिन आपके शुगर लेवल कंट्रोल करती है। मूंगफली का सेवन मेटाबॉलिक रेट भी नियंत्रित रखता है जिसकी वजह से कैलोरीज नियंत्रित रहती हैं। साथ ही कब्ज की समस्या से निजात दिलाती हैं।मूँगफली आपकी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती है। इसके सेवन से आप पूरे दिन एनर्जेटिक रहते हैं।

मखाने के सेवन से वजन कम होता है

फॉक्स नट्स या मखानों में पोटेशियम, लोहा, कैल्शियम, प्रोटीन और मैग्नीशियम जैसे सभी आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो वजन घटाने और मांसपेशियों को बनाने में सहायक हैं।

50 ग्राम सूखे-भुने मखानों में 180 कैलोरीज़ व किसी भी तरह का सैचुरेटेड फैट नहीं होता। इसके अलावा, उनमें केएम्फेरोल नामक फ्लेवोनोइड भी होता है, जो कि एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी-एजिंग गुण से समृद्ध होता है। ये न केवल वजन नियंत्रित रखते हैं बल्कि हृदय की समस्याओं, अनिद्रा, बांझपन जैसी समस्या और मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए भी फायदेमंद हैं।

दोनों में से किसका सेवन बेहतर

मूंगफली और मखानों की पोषक वैल्यू कम या ज्यादा हो सकती है। लेकिन दोनों का ही सेवन फायदेमंद है। आपकी भूख को नियंत्रित, आपके वजन को कंट्रोल और ऊर्जा से भरपूर बनाए रखता है।

यदि हम कैलोरी को देखें तो मखाने में मूंगफली के मुकाबले कम कैलोरी होती है। यदि आप ज्यादा ही हेल्थ कॉन्शियस है तो आपके लिए मखाना बेहतर विकल्प है।दो आप दोनों का एक साथ भी सेवन कर सकते हैं। इन्हें ड्राई या भूनकर खाएं अथवा सलाद के साथ लें।