Peanuts for Weight Loss: क्या मूंगफली खाने से वजन होता है कम?

क्या आप जानते हैं कि मूंगफली खाने से वजन (Moongfali for weight loss) भी कम होता है? जी हां, मूंगफली में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो वजन घटाने में मदद करते हैं। जानें, मूंगफली (peanuts for weight loss) खाने से वजन कैसे होता है कम और इससे सेहत को क्या फायदे (Health Benefits of peanuts) होते हैं…

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : June 14, 2020 2:42 PM IST

peanuts for weight loss: आप सर्दियों में मूंगफली (Peanuts) खूब खाते होंगे। धूप में छत पर बैठे-बैठे या कई बार ऑफिस डेस्क पर काम करने के दौरान ना जाने कितनी मूंगफलियां खा लेते होंगे। सेहत के लिए बेहद हेल्दी मानी जाने वाली मूंगफली (Benefits of peanut) को लोग ज्यादातर टाइम पास स्नैक्स की तरह खाना पसंद करते हैं। इसे एक हेल्दी स्नैक्स (Mungfali Benefits) कहना गलत ना होगा। पर, क्या आप जानते हैं कि मूंगफली खाने से वजन (Moongfali for weight loss) भी कम होता है? जी हां, मूंगफली में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो वजन घटाने में मदद करते हैं। मूंगफली और बादाम में एक समान पोषक तत्व होते हैं, लेकिन मूंगफली सस्ती होने के कारण हर कोई इसे खरीद लेता है। जानें, मूंगफली (peanuts for weight loss) खाने से वजन कैसे होता है कम और इससे सेहत को क्या फायदे (Health Benefits of peanuts) होते हैं…

मूंगफली में मौजूद पोषक तत्व

मंगफली (Moongfali) कई वेरायटी में उपलब्ध होती है जैसे कच्ची, रोस्टेड, उबली हुई, सॉल्टेड, फ्लेवर्ड या फिर प्लेन। इसमें बहुत ज्यादा प्रोटीन और फैट तत्व होते हैं, फिर भी यह वजन कम करती है। आखिर कैसे, चलिए जानते हैं...

मूंगफली कैसे वजन करती है कम (How Peanuts affect weight loss)

मूंगफली आपको कई तरह से वजन कम करने में मदद कर सकती है। वास्तव में, कई अध्ययनों से पता चला है कि मूंगफली खाने से एक स्वस्थ शरीर का वजन उतना ही रहता है, जितने की जरूरत होती है। साथ ही, यह मोटापे (Obesity) की समस्या को भी कम करती है।

पेट भरा होने का अहसास कराए (Keep you full)

दूसरे स्नैक्स जिनमें साधारण कार्ब्स अधिक होते हैं, उनके विपरीत मूंगफली में हेल्दी फैट, प्रोटीन और फाइबर होते हैं, जो पचने में भी अधिक समय लेती है। मूंगफली धीरे-धीरे पचने के कारण पेट में देर तक रहती है, जिससे आपका पेट भरा हुआ महसूस होता है। इस तरह से आप अधिक खाने से बचे रहते हैं।

मूंगफली में हेल्दी फैट्स

मूंगफली हेल्दी फैट्स मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और प़ॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड से भरपूर होता है। इन फैट्स से पर्याप्त डायट लेने से इंफ्लेमेशन, मोटापा, हार्ट डिजीज, डायबिटीज को कम करने में मदद करते हैं।

वजन घटाने के लिए खाएं उबली हुई मूंगफली, और भी होते हैं इसके कई फायदे

वजन रहे कंट्रोल

मूंगफली खाने से ऊर्जा का संचार होता है। इसमें फैट की मात्रा कम होती है, इसलिए इसे आप जितना खाएंगे वजन (weight loss diet) नहीं बढ़ेगा। इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। जो लोग वेट लॉस डायट प्लान फॉलो (Weight loss diet plan) कर रहे हैं, वो अपनी डायट में मंगफली भी शामिल कर सकते हैं। वजन कंट्रोल करने का आसान तरीका ये है कि आप मूंगफली को उबाल (peanuts for weight loss in hindi) कर भी खा सकते हैं।

Apple Cider Vinegar : क्या सेब के सिरके से कम होता है वजन? जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

शरीर की चर्बी होती है कम

यदि आप मूंगफली को उबाल (Boiled peanuts) कर खाते हैं, तो इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। ऐसा सूखी और तेल में भुनी मूंगफली में नहीं होता है। फाइबर वजन घटाने में मदद करता है। जब आप अधिक फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करते हैं, तो भोजन जल्दी और अच्छी तरह से पच जाता है। इससे पेट साफ होता है, आंतों की सफाई होती है। मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर में जमी हुई एक्सट्रा चर्बी तेजी से बर्न होती है।

Peanut Benefits : मूंगफली खाने से सेहत को होते हैं ये अद्भुत लाभ, सर्दियों में खाएंगे तो वजन भी होगा कम

सेहत ही नहीं खूबसूरती भी निखारती है मूंगफली, खाएं हर रोज

जरूरत से ज्यादा मूंगफली खाना भी ठीक नहीं, होंगे ये 4 नुकसान

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source