Parth Samthaan Weight Loss: स्कूल के दिनों में 110 किलो था पार्थ समथान का वजन, जानें कैसे किया वेट लॉस और बने FAT टू FIT

टीवी इंडस्ट्री के हैंडसम हंक पार्थ समथान ने बताया कि स्कूल के दिनों में वे 110 किलो के थे। लेकिन, उन्होंने खुद को ना केवल फिट बनाया बल्कि, नेशनल लेवल पर स्पोर्ट्स में हिस्सा भी लिया। (Parth Samthaan Weight Loss Journey )

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 29, 2021 9:16 PM IST

Parth Samthaan Weight Loss Journey : एकता कपूर (Ekta Kapoor) के मशहूर टीवी सीरियल कसौटी ज़िंदगी की (Kasauti Zindagi Kay- Season 2) से पार्थ समथान टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉप्युलर चेहरों में शुमार हो गए। इस सीरियल में पार्थ के किरदार अनुराग बासु को महिलाएं और लड़कियां बहुत अधिक पसंद करती हैं।  अपने डैंशिंग अंदाज़ और फिट बॉडी के साथ पार्थ स्क्रीन पर जब दिखायी देते हैं तो लोगों की नज़र उनसे हटती नहीं। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि पार्थ (Parth Samthaan) हमेशा इतने फिट नहीं थे। किसी ज़माने में पार्थ बहुत ही गोल-मटोल थे और उनका वजन 100 किलो से भी अधिक था।

जी हां, पार्थ  ने खुद कबूल किया है कि स्कूल के दिनों में वे बहुत मोटे थे। इतने मोटे कि उनका वजन 110 किलो था। अधिक वजन के कारण उन्हें बचपन में कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ीं। (Parth Samthaan Weight Loss Secrets in Hindi)

स्लिम एंड फिट पार्थ समथान कभी थे 110 किलो के...

पार्थ ने बताया कि बहुत-से लोग उनका मज़ाक उड़ाते थे और खासकर , लड़कियों से बात करने के लिए पार्थ को कॉन्फिडेंस महसूस नहीं होता था। पार्थ ने बताया कि स्कूल के दिनों में मैं बहुत मोटा था और इसकी वजह से मुझे बहुत अधिक बुरे अनुभव हुए। (Parth Samthaan's life before acting) उन्होंने बताया कि स्कूल में स्पोर्ट्स से  जुड़ी एक्टिविटीज़ में उन्हें शामिल नहीं किया जाता था क्योंकि, बाकी बच्चों को लगता था कि वे भागदौड़ नहीं कर पाएंगे। बचपन में लोगों की फब्तियों, तानों और अकेलेपन जैसे अनुभव पार्थ को केवल इसीलिए हुए क्योंकि उनका वजन बहुत अधिक था। (Parth Samthaan Weight Loss Secrets )

30 साल के पार्थ समथान ने बताया कि उन्हें एक दिन महसूस हुआ कि अब वेट लॉस करना होगा और खुद की बॉ़डी को ट्रांसफॉर्म भी। (Parth Samthaan Body Transformation) इसके लिए पार्थ ने स्कूल के बाद ही तैयारी शुरू कर दी।

4 महीनों में घटाया 32 किलो वजन

कुछ मीडिया इंटरव्यूज़ में पार्थ समथान ने अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वेट लॉस के लिए उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल में कई बड़े बदलाव किए। इसके अलावा डायट पर विशेष ध्यान दिया। पार्थ ने बताया कि उन्होंने जिम, एक्सरसाइज और स्पोर्ट्स एक्टिविटीज़ में हिस्सा लेकर अपना वजन 32 किलो कम किया वह भी केवल 4 महीनों में। (Parth Samthaan Weight Loss Secrets )

बहुत से लोगों को पता नहीं है कि पार्थ नेशनल लेवल के टेनिस खिलाड़ी भी रह चुके हैं। वहीं, अब अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए लगातार मेहनत करते हैं। पार्थ की वर्कआउट पिक्चर्स और वीडियोज़ अक्सर वायरल होते रहते हैं। (Parth Samthaan Fitness )

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source