Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding : परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इस समय अपनी शादी को लेकर खूब चर्चाएं बटोर रहे हैं। हर कोई इस पावर कपल की चर्चा कर रहा है। शादी में शामिल होने के लिए मेहमान उदयपुर पहुंचने लगे हैं। इस शाही शादी में पॉलिटिक्स और बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल हो रही हैं। बता दें कि एक समय ऐसा था, जब कभी परिणीति को उनके वजन को लेकर काफी आलोचनाएं सुननी पड़ती थीं, लेकिन उन्होंने कड़ी मेहनत से खुद में गजब का ट्रांसफॉर्मेशन करके लोगों को हैरान कर दिया। पहले उनका वजन 85-86 किलो हुआ करता था। जब उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिला, तो उन्होंने अपने ऊपर खूब मेहनत किया। काम में इतनी व्यस्त रहने के बाद खुद को मेंटली हेल्दी रखने के लिए परिणीति मेडिटेशन जरूर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे पहाड़ों की ऊंचाई पर बैठी मेडिटेशन (Meditation) करती नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं परिणीति खुद को फिट रखने के लिए मेडिटेशन के अलावा और क्या-क्या करती हैं (Parineeti Chopra Fitness Secrets)....
सारा दिन काम करके शरीर के साथ दिमाग भी थक जाता है। एक्टर-एक्ट्रेस की लाइफ तो और भागदौड़ वाली होती है। शूटिंग के लिए उन्हें लगातार लोकेशन बदलने होते हैं। कभी इस शहर, तो कभी उस देश में शूटिंग करने के लिए जाना होता है। जाहिर सी बात है, इतनी दौड़भाग करके शरीर के साथ ही दिमाग भी थक जाएगा। ऐसे में परिणीति मानसिक शांति पाने के लिए मेडिटेशन (Parineeti Chopra practices Meditation) का भी नियमित अभ्यास करती हैं। इससे उनका मूड फ्रेश होता है। स्ट्रेस कम होता है। वे मेडिटेशन के अभ्यास से खुद को मेंटली हेल्दी और फिट रख पाती हैं।
View this post on Instagram
जब फिल्मों में परिणीति की एंट्री हुई थी, तब उनका वजन अधिक था। उनका शरीर थुलथुला नजर आता था। उनके वजन के लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया जाता था। एक-दो फिल्में करने के बाद परिणीति ने ब्रेक लेकर अपने बॉडी पर ध्यान देना शुरू किया और कमबैक करके सभी को चौंका दिया। उनके फिगर में जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखा गया। लाइफस्टाइल, डाइट में उन्होंने काफी बदलाव किए और लगभग 25 किलो वजन कम करके फैंस को हैरान कर दिया।
वजन कम करने के लिए वे अपना फेवरेट फूड पिज्जा खाना (Parineeti Chopra diet plan for weight loss) तक छोड़ दिया था। जब दिन में वे जंक फूड या फैटी फूड खाती हैं, तो रात में हल्का, सुपाच्य भोजन ही करना पसंद करती हैं। खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए वे पानी भी खूब पीती हैं। उनके खानपान में अंडा, ब्राउन ब्रे़ड, दूध, जूस, सलाद, ब्राउन राइस, दाल, हरी सब्जियां आदि शामिल होती हैं।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक समय ऐसा था जब परिणीति को एक्सरसाइज करना बिल्कुल भी नहीं भाता था, लेकिन वजन कम करने के लिए उन्होंने एक्सरसाइज, योग, मेडिटेशन सबका सहारा लिया। सुबह उठकर वे जॉगिंग करती थीं। योगासनों के अभ्यास के लिए समय निकालती थीं। घुड़सवारी, कार्डियो एक्सरसाइज, स्विमिंग भी किया करती थीं।