पूरी या पराठा कौन ज्यादा हेल्दी! जानें किसे खाने पर आप पड़ सकते हैं बीमार

क्या आप जानते हैं कि पूरी और पराठे में से कौन आपकी सेहत के लिए ज्यादा बेहतर है। भले ही दोनों घी में बनते हो लेकिन इनमें से एक ज्यादा हेल्दी है। जानिए कैसे।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : July 5, 2021 7:44 PM IST

भारतीय घरों में तीज-त्यौहार हो या फिर होली-दीवाली पूरी बनना लाजमी है लेकिन पराठे तो हर दिन का किस्सा है। दोनों का अपना-अपना अलग स्वाद है और दोनों को ही अलग-अलग सब्जियों के साथ खाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों में से कौन आपकी सेहत के लिए ज्यादा बेहतर है। अगर आप सोच रहे हैं कि दोनों ही घी में बनाई जाती है और कही न कहीं दोनों ही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं फिर भी हम आपको बताते हैं कि दोनों में से आपके स्वास्थ्य लिए क्या बेहतर है।

​पराठा कैसे होता है हेल्दी

पराठे न सिर्फ भारत में बल्कि दूसरे देशों में भी उतने चाव से खाए जाते हैं, जितने यहां। पराठे, गेहूं के आटे से बनाए जाते हैं, जो कई पौष्टिक गुणों का खजाना है। अगर पराठे घी के बजाए मक्खन या फिर अच्छे तेल से बने हों तो ये आपके स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छे साबित हो सकते हैं।

​पूरी कैसे होती है हेल्दी

पूरी को हम सभी गर्म तेल में डीप फ्राई कर बनाते हैं। बांग्लादेश, नेपाल, बर्मा, सिंगापुर और मलेशिया में भी पूरी बहुत खाई जाती है। पूरी हल्की होती है भले ही तेल में क्यों न फ्राई की गई हो। लोग इसे नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। पूरी सब्जी का कॉम्बिनेशन कई राज्यों में बहुत खाया जाता है।

पूरी या पराठा, ​कौन ज्यादा ऑयली

पराठा, पूरी के मुकाबले ज्यादा तेल सोखता है क्योंकि ये आमतौर पर धीमीं आंच पर बनाया जाता है। वहीं पूरी को ज्यादा देर तक गैस पर रखा जाता है इसलिए ये कम तेल सोखती हैं और यह तेल की सतह पर तैरती रहती है।

​पराठा और पूरी कौन ज्यादा हेल्दी

1-पूरी को हमेशा तेज गैस पर पकाया जाता है और इस दौरान धुआ निकलने से कार्सिनोजेन्स बनने लगते हैं, जो पौष्टिक गुणों को नष्ट कर देते हैं वहीं धीमी आंच पर सिके पराठे ज्यादा पौष्टिक होते हैं।

2-बाहर पूरी को दोबारा इस्तेमाल होने वाले तेल सेका जाता है, जिससे फैट बढ़ने का खतरा रहता है। ये आपके दिल के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है।

3-इसके विपरीत पराठे को हमेशा ताजे तेल में ही बनाया जाता है। इसलिए पराठा, पूरी की तुलना में अधिक पौष्टिक होता है।

4-पराठे को आप नॉन-स्टिक तवे पर बना सकते हैं लेकिन पूरियों को अधिक मात्रा में तेल चाहिए होता है।

5-पराठे में आपके पास फ्रेश ऑयल यूज करने का विकल्प होता है लेकिन पूरियों में नहीं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source