• हिंदी

Pani Puri Health Benefits: सनी लियोनी और अनुष्का शर्मा को खूब पसंद है गोलगप्पों का स्वाद, जानें पानी पुरी खाने के हेल्दी फायदे

Pani Puri Health Benefits: सनी लियोनी और अनुष्का शर्मा को खूब पसंद है गोलगप्पों का स्वाद, जानें पानी पुरी खाने के हेल्दी फायदे
पानीपुरी खाने से घटता है वजन। © Shutterstock.

क्या आप जानते हैं कभी तीखे तो कभी खट्टे या मीठे पानी से भरकर जिन गोल-गप्पों का लुत्फ आप उठाते हैं, उनसे ना केवल आपकी चटोरी जीभ को आनंद मिलता है। बल्कि, इससे आपकी सेहत को भी कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कि पानी-पुरी या गोल-गप्पे खाने वालों की सेहत को कौन-से हेल्दी फायदे होते हैं। (Pani Puri Health Benefits)

Written by Sadhna Tiwari |Updated : January 19, 2021 1:27 AM IST

Pani Puri Health Benefits: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी (Sunny Leone) की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें पानी पूरी खाने के लिए सनी चीटिंग करती नज़र आ रही हैं। सनी इस वीडियो में पहले तो खूब पानी पुरी का स्वाद लेती नज़र आती हैं। लेकिन, जब उनके क्रू मेम्बर्स की बारी आती है तो वे उनके हिस्से की भी पानी पुरी (Pani Puri) गोल कर जाती हैं।

स्वाद ही नहीं सेहत से भी भरपूर है पानी पुरी

आपको शायद याद हो कि कुछ दिन पहले ही अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आयी थी जिसमें वे अपनी प्रेगनेंसी क्रेविंग (Pregnancy Cravings) शांत कर करने के लिए पानी पुरी खा रही थीं।  पानी पुरी, गोल गप्पा या गुपचुप का खट्टा-रसीला स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है। इसीलिए, कई लोग हर दिन गोल-गप्पे खा लेते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कभी तीखे तो कभी खट्टे या मीठे पानी से भरकर जिन गोल-गप्पों का लुत्फ आप उठाते हैं, उनसे ना केवल आपकी चटोरी जीभ को आनंद मिलता है। बल्कि, इससे आपकी सेहत को भी कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कि पानी पुरी या गोल-गप्पे (Galgappe) खाने वालों की सेहत को कौन-से हेल्दी फायदे होते हैं। (Pani Puri Health Benefits)

वेट लॉस

जी हां, पानी के साथ जो मसाले आपको गोल-गप्पे में परोसे जाते हैं, उनसे वेट लॉस में मदद होत है।जैसा कि , देश के अलग-अलग हिस्सों में पानी-पुरी का पानी तैयार करते समय उनमें, सोंठ (Dry Ginger), हींग (Hing), नींबू (Lemon Juice), इमली, कच्चा आम, गुड़ और काला नमक (Black Salt) मिलाया जाता है। इनमें से ज्यादातर चीज़ें फैट बर्न करने, मेटाबॉलिज़्म बढ़ाने और कैलोरी-बर्निंग प्रक्रिया को बढ़ाते हैं। जिससे, आपका वेट लॉस होता है।

Also Read

More News

माउथ अल्सर से दिलाए राहत

पेट से जुड़ी परेशानियों के चलते जिन लोगों को बार-बार माउथ अल्सर यानि मुंह के छाले हो जाते हैं। उन्हें पानी-पुरी का सेवन करने से फायदा होता है। गोल गप्पे के पानी में पुदीना की चटनी, इमली का पल्प और जलजीरा पाउडर मिलाया जाता है। ये सारी चीज़ें पेट की समस्याएं कम करती हैं। जिससे, नैचुरली मुंह के छालों की समस्या कम होती है।

Diet in Dengue: सही डायट करती है डेंगू से जल्द रिकवरी में मदद, डेंगू के दौरान और बाद में करें इन चीज़ों का सेवन, जानें इस बीमारी के कारण और लक्षण

एसिडिटी करे कम

कई बार ठीक से खाना ना पचने या यात्रा करते समय लोगों को बहुत अधिक उल्टी की समस्या होती है।ऐसे में पानी पुरी खाने से आराम मिलता है। दरअसल, पानी पुरी में काला नमक होता है जो पेट की गैस, बदहजमी और ब्लोटिंग से आराम दिलाता है। (Pani Puri Health Benefits)

Coriander Leaves Benefits: केवल सजावट की चीज़ नहीं है हरा धनिया, डायबिटीज और माउथ अल्सर जैसी इन 5 समस्याओं से दिलाता है राहत आपको

गोल-गप्पे खाने के कुछ और फायदे (Health Benefits of Golgappe)

  • मुंह का बिगड़ा स्वाद बनाता है
  • मोशन सिकनेस से दिलाए राहत
  • उल्टी, मतली जैसी समस्याओं से आराम
  • मूड करता है रिफ्रेश

Nausea: अनुष्का शर्मा ने बताया प्रेगनेंसी में जी मिचलाने पर क्या करती थीं वो, गर्भावस्था में मतली से राहत के लिए आज़माएं ये 3 घरेलू उपाय