गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी से बचने का सबसे कारगर तरीका होता है ज्यादा से ज्यादा पानी पीना। ज़्यादा पानी पीकर हम खुद को हाइड्रेटेड रख पाते हैं। पानी हमारे शरीर के कामकाज में मदद करता ही है और साथ ही शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है। हालांकि, अब विशेषज्ञों ने हमें चेतावनी दी है कि ओवरहाइड्रेशन या अत्यधिक पानी पीना भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
एक दिन में 8-10 ग्लास पानी पीने की सलाह दी जाती है, जबकि अत्यधिक पानी काफी हानिकारक हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, आपको पानी तभी पीना चाहिए, जब आपको प्यास लगे।
कोकीलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल की कंसल्टेंट स्पोर्ट्स न्यूट्रिशनिस्ट पूजा उदेशी ने बताया कि अधिक पानी पीने से स्वास्थ्य को क्या-क्या ख़तरे हैं -
हाइपोनेट्रेमिया (Hyponatremia) : यह खून में सोडियम की कमी की स्थिति होती है जिसमें थकान और मतली जैसे लक्षण होते हैं। अगर आपको ज्यादा मात्रा में पानी पीने के बावजूद सुस्ती लग रही है, तो इसका कारण होता है कि "जब आप बहुत अधिक पानी पीते हैं, तो यह आपके शरीर के सोडियम और पोटेशियम की मात्रा को कम करता है, इसलिए आपको घबराहट या बेचैनी होती है।"
अधिक पानी पीने से आपकी हृदय की मांसपेशियों को अधिक काम करना पड़ता है "अत्यधिक पानी पीने से कार्डियक की मांसपेशियों पर वर्कलोड बढ़ जाता है और साथ ही आपका ब्लड-प्रेशर भी कम हो जाता है।"
उदेशी के अनुसार, अधिक पानी पीने से किडनी की अतिरिक्त पानी को डायलूट करने की क्षमता कम हो जाती है। चूंकि सोडियम का स्तर भी कम हो जाता है, इसलिए यह स्थिति किडनी के कार्यक्षमता को कमजोर कर सकती है।
You may like to read
ओवरहाइड्रेट सूजन का कारण बन सकता है। सूजन के कारण इडिमा (edema) हो सकता है।
जब आप बहुत अधिक पानी पीते हैं, तो इलेक्ट्रोलाइट का स्तर भी शरीर में असंतुलित हो सकता है। कम इलेक्ट्रोलाइट के कारण जकड़न या मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है।
उदशी बताती हैं कि यदि आपको पता करना है कि पर्याप्त पानी पी रहे हैं या नहीं तो पता करने का सबसे अच्छा तरीका है मूत्र के रंग से पता करें।" वह बताती है, "यदि आपके यूरीन का रंग भूरा या गहरा पीला है, तो आप कम पानी पी रहे हैं। यदि यह पारदर्शी या साफ है, तो आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि आप पर्याप्त हाइड्रेटेड हैं। "
यदि आप बाहर हैं या अत्यधिक आउटडोर गतिविधि करते हैं, तो संभवतः आपको अधिक पानी पीना होगा लेकिन अगर आप सरल जीवन शैली में हैं, तो 2-3 लीटर पानी पर्याप्त है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.