... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : July 30, 2020 4:43 PM IST
पेट की बढ़ती चर्बी को कुछ ही सप्ताह में कम करेगा ये जूस
Tulsi and Orange Juice : फलों और सब्जियों का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इस बात से हर कोई वाकिफ है। पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ-साथ जूस शरीर के वजन को कम करने में हमारी मदद कर सकता है। फलों के जूस की बात करें, तो सबसे पहले संतरे का जूस हमारे दिमाग आता है। संतरे से आप रस और स्मूदी (Tulsi and Orange Juice ) दोनों तैयार कर सकते हैं। टैंगी और पल्पी ऑरेंज इम्यूनिटी बूस्ट (Immunity Booster Drink) करने के साथ-साथ वजन को कंट्रोल (Weight Loss tips) करने में भी हमारी मदद कर सकता है।
एक गिलास संतरे का जूस एनर्जी बूस्टर के रूप में काम करता है। इससे अंदर से तृप्त महसूस होता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन सी भरपूर होता है, जो शरीर के लिए आवश्यक तत्व है। संतरे में जीरो कैलोरी होती है और साथ ही इसमें फैट भी नहीं होता है। संतरे के सेवन से आप ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकते हैं। यह शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट से भी भरपूर होता है। इसके साथ ही इससे पेट दर्द की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। अगर आप ऐसे फल की तलाश कर रहे हैं, जो वजन को नियंत्रित करने के साथ-साथ वजन को भी नियंत्रित करें, तो संतरा आपके लिए सबसे बेस्ट है। तुलसी के पत्तों के साथ संतरे का जूस बनाकर पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ-साथ वजन भी कंट्रोल होता है। आइए जानते हैं तुलसी और संतरे का जूस (Tulsi and Orange Juice ) बनाने की विधि-
तुलसी के पत्तों से होने वाले लाभ शायद ही किसी को ना पता हों। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ-साथ याददाश्त क्षमता भी मजबूत होती है। तुलसी का पत्ता कई बीमारियों के लिए रामबाण होता है। भारत ही नहीं विदेशों में भी तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है।
इस जूस को तैयार करने के लिए अपने हिसाब से 5-6 संतरा लें। इसमें तुलसी की कुछ पत्तियों को डालें और जूसर से इसका जूस निकालें। आप चाहें, तो इसमें शहद भी मिला सकते हैं। इसके अलावा आप इसमें ऊपर से भी तुलसी का पत्ता डाल सकते हैं। साथ ही कुछ बर्फ के टुकड़े भी आप अपनी इच्छा से डाल सकते हैं। सुबह के समय नाश्ते के साथ इस ड्रिंक का सेवन आपके शरीर की सभी खामियां दूर हो जाती हैं।
आंखों की रोशनी बढ़ाए फोकस चेंज एक्सरसाइज, जानें करने का तरीका
पेट की चर्बी को मोम की तरह पिघलाएगी बेकिंग सोडा और विनेगर से तैयार ये ड्रिंक
Exercising with face mask: क्या आप मास्क पहनकर दौड़ते है? जानें, विशेषज्ञों ने दी किस बात की चेतावनी