
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : August 26, 2020 11:52 AM IST
तेजी से वजन घटाता है तो पीएं प्याज का सूप, हफ्तेभर में कम होगा बैली फैट
आज के समय में हर दूसरा आदमी अपने बढ़े हुए वजन से परेशान है। इन दिनों घर में रहकर लोगों का वजन और भी ज्यादा बढ़ने लगा है। वेट जितनी जल्दी बढ़ता है उतनी जल्दी कम नहीं होता है। यही कारण है कि लोग फिट रहने के लिए जिम, एक्सरसाइज और डाइट चार्ट फॉलो करते हैं। अगर आप भी ये सब करते हैं लेकिन कुछ रिजल्ट नहीं मिल रहा है तो आज हम अपको प्याज से बनने वाली 2 ऐसी चीजें बता रहे हैं जो वजन घटाने में बहुत कारगार है। प्याज घुलनशील फाइबर से भरपूर होते हैं जो आपकी गट हेल्थ को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। जब आपकी गट हेल्थ मजबूत होती है तो वजन घटाने में आसानी होती है। प्याज एक प्रोबॉयोटिक फूड है जिसे कच्चा खाने से वजन तेजी से कम होता है। वैसे तो प्याज का सेवन कई तरह से किया जा सकता है, लेकिन आज हम आपको 2 ऐसे खास तरीके बता रहे हैं जो वजन घटाने में काफी प्रभावी हैं।
प्याज का रस तैयार करने के लिए आपको 1 बड़ा प्याज बारीक कटा हुआ और 3 कप पानी की आवश्यकता होगी। अब आपको एक बर्तन में पानी गर्म करना है। पानी को तब तक गर्म करें जब तक उसमें उबाल न आ जाए। अब इसमें प्याज डाल दें। जब प्याज अच्छी तरह से पक जाए तो इसे मिक्सी में पीस लें। आप जूस पीने के लिए तैयार है।
प्याज का सूप बनाने के लिए आपको 6 बड़े प्याज को काटकर एक बाउल में रखना है। फिर, एक सूप के बर्तन में थोड़ा सा जैतून का तेल डालकर गर्म करें। जब यह गर्म हो जाए तो इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें। 2 मिनट तक इसे पकाएं और फिर इसमें प्याज डालें और इसे ब्राउन होने तक पकाएं। अब इसमें बारीक कटा हुआ टमाटर डालकर पकाएं। अगर आप कुछ अन्य सब्जियां भी डालना चाहें तो डाल सकते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें काली मिर्च और नमक डालें। जोड़ें। अब इसमें थोड़ा पानी डालें और हल्के हाथों से चलाते हुए इसे करीब 15 मिनट तक पकाएं। आप सूप तैयार हैं इसे सर्विंग बाउल में सर्व करें और गर्मागर्म सूप पीएं। इसे पीने से आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और बैली फैट समेत पूरी बॉडी की चर्बी कम होती है।
1. डेली डाइट में साबुत अनाज शामिल करने से इंसुलिन बेहतर तरीके से काम करता है। शरीर में ग्लाइसेमिक कंट्रोल अच्छा रहता है। साबुत अनाज खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व के साथ वजन कम करने वाले विटामिन भी प्राप्त होते हैं।
2. मोटापा कम करने और वजन घटाने के लिए जीरे का पानी सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। जीरे का पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करने वाला होता है। पाचन तंत्र को बेहतर करने के साथ जीरे का पानी भूख कंट्रोल भी करता है। वजन कम करने में मददगार है जीरा पाउडर, इस तरह करें इस्तेमाल।
3. पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर भी वजन कम किया जा सकता है। अगर आप वजन घटाने की प्रक्रिया में हैं तो आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। एक शोध के अनुसार आधा लीटर पानी एक घंटे में ही कैलोरी बर्न को 24-30 प्रतिशत तक बढ़ा देता है।