बहुत फायदेमंद है जैतून का तेल, मालिश के हैं ये फायदे

जैतून तेल से मालिश की जा सकती है जो विभिन्‍न स्थितियों में हमारे लिए फायदेमंद होती है। यह एक सस्‍ता और प्रभावी मालिश तेल होता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : November 13, 2018 9:31 PM IST

जैतून तेल सदियों से स्‍वास्‍थ्‍य और सौंदर्य लाभ के लिए उपयोग किया जा रहा है। लेकिन क्‍या आपको पता है कि जैतून तेल की मालिश के लाभ भी होते हैं। अगर आपको पता नहीं है तो जानलें कि यह भोजन पकाने के अलावा भी उपयोग किया जाता है। जैतून तेल से मालिश की जा सकती है जो विभिन्‍न स्थितियों में हमारे लिए फायदेमंद होती है। यह एक सस्‍ता और प्रभावी मालिश तेल होता है।

क्या आप भी हैं डायबिटीज की बॉर्डर लाइन पर, घबराएं नहीं, बस रूटीन करें ठीक 

मालिश के फायदे

आप अपने शरीर को आराम दिलाने और दर्द से राहत पाने के लिए जैतून तेल से मालिश कर सकते हैं। जैतून तेल शरीर के लिए आवश्‍यक पोषक तत्‍वों को उपलब्‍ध कराता है। इस तेल की मालिश से मांसपेशियों के दर्द से राहत मिलती है साथ ही यह तनाव ग्रस्‍त जोड़ों को भी राहत दिलाने में मदद करता है। इस तेल में मौजूद एंटी-इंफ्लामेटरी गुण गठिया के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। आइए जाने हमारे लिए जैतून तेल की मालिश के फायदे क्‍या हैं। यह भी पढ़ें – रात देर से खाते हैं खाना, तो इन परेशानियों के लिए रहें तैयार

शरीर की अकड़न होगी दूर

हमारी आधुनिक जीवन शैली बहुत हद तक सुस्‍त होती है। हमारे अधिकांश काम कम्‍प्‍यूटर आधारित होते हैं जिसके लिए हमें लंबे समय तक स्‍क्रीन के सामने बैठना होता है। यह अक्‍सर गर्दन और कंधे की मांसपेशियों पर तनाव और दबाव डालता है। इस प्रकार के दर्द और अकड़न को दूर करने के लिए योग अभ्यास प्रभावी हैं। लेकिन इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आप योग के बाद जैतून तेल से मालिश कर त्‍वरित लाभ प्राप्‍त कर सकते हैं। जैतून तेल की मालिश रक्‍त परिसंचरण और ऊर्जा प्रवाह को बढ़ाकर गर्दन और कंधों से तनाव को दूर करने में मदद कर सकता है। अध्‍ययनों से पता चलता है कि जैतून तेल में मौजूद ओलेओकैंथल एंटी-इंफ्लामेटरी दवाओं की तरह काम करता है। इस तरह से आपकी गर्दन और कंधे की अकड़न और दर्द को दूर करने के लिए आप जैतून तेल की मालिश का उपयोग कर सकते हैं। यह भी पढ़ें – आपकी ये ‘अच्‍छी’ आदतें पहुंचा सकती हैं आपकी सेहत को नुकसान

स्‍ट्रेच मार्क्‍स हटाने में भी करता है मदद

आपके शरीर स्‍ट्रेच मार्क बेहद बदसूदत और असुविधाजनक होते हैं। स्‍ट्रेच मार्क की समस्‍या विशेष रूप से महिलाओं में अधिक होती है। क्‍योंकि महिलाओं की त्‍वचा पुरुषों की अपेक्षा अधिक नरम और नाजुक होती है। अचानक से वजन बढ़ने, वजन कम होने या गर्भावस्‍था के दौरान स्‍ट्रेच मार्क आ सकते हैं। जिन भी कारणों से स्‍ट्रेच मार्क आते हैं वे महिलाओं के लिए बेहदर असुविधा जनक होते हैं। क्‍योंकि महिलाएं इन्‍हें अक्‍सर छिपाने की कोशिश करती हैं। लेकिन इन निशानों को दूर करने के लिए जैतून तेल का उपयोग किया जा सकता है। प्रभावित क्षेत्र में जैतून तेल से नियमित मालिश की जानी चाहिए। गर्म जैतून तेल स्‍ट्रेच मार्क को हटाने का सबसे अच्‍छा घरेलू उपाय हो सकता है।

यह भी रखें ध्‍यान 

जैतून तेल की मालिश के दौरान यह ध्‍यान रखना चाहिए कि त्‍वचा में तेल पूर्ण रूप से अवशोषित हो जाए। जैतून तेल की मालिश रक्‍त परिसंचरण को बढ़ावा देने के साथ ही त्‍वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इस तरह से महिलाओं और पुरुषों के लिए जैतून तेल की मालिश लाभकारी होती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.