Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

जब मूड हो खराब और आप हों उदास तो आजमाएं ये 5 टिप्स

हम यहां लिख रहे हैं कुछ ऐसी ही टिप्स जो जो आपको उदासी और निराशा से राहत दिलाने में मदद करेगी।

जब मूड हो खराब और आप हों उदास तो आजमाएं ये 5 टिप्स
कभी-कभी उदासी आगे चलकर डिप्रेशन का रुप भी ले सकती है। © Shutterstock

Written by Sadhna Tiwari |Published : October 15, 2018 5:48 PM IST

रोज़मर्रा की भागदौड़ और लगातार बढ़ती प्रतियोगिता के माहौल में आप कभी-कभी उदासी और निराशा महसूस करते हैं। कभी-कभी यह उदासी कई दिनों तक बनी रहती है जो आगे चलकर डिप्रेशन का रुप भी ले सकती है। ऐसे में इस उदासी को दूर करना ज़रूरी हो जाता है और उसके लिए आपको ज़रूरत पड़ेगी कुछ तरकीबों को जो आपको उदासी और निराशा से राहत दिलाने में मदद करेगी। हम यहां लिख रहे हैं कुछ ऐसी ही टिप्स जो आपकी मदद करेंगी-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  1. गहरी सांस लेने से आपका मूड सही होता है और चिंता दूर होती है। इसलिए अपने भारी मन का हल्का करने के लिए कुछ गहरी सांस लें। यकीनन आपको खुशी मिलेगी।
  2. जब भी आप निराश हों तो आपको अपनी कुछ पुरानी फोटो देखनी चाहिए। जाहिर है आपने अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ कुछ बहुत अच्छा समय बिताया है जिससे आपके चेहरे पर मुस्कान आ सकती है।
  3. अच्छा खाना भला किसे पसंद नहीं होता है। जाहिर है अगर लोगों को रोजाना अपने पसंद की चीजें खाने को मिल जाए, तो गम और उदासी आपके पास आ ही नहीं सकते। इसलिए ऐसी स्थिति पैदा होने पर अपने पसंद चीजें खाएं और निराशा को बाहर निकाल फेंके।
  4. गानों में आपके मूड को सही करने की क्षमता होती है। गाने सुनने से आपको अपने अतीत की याद आ सकती है जब आप दोस्तों, परिजनों या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खूब हंसी मजाक करते थे।
  5. जैसे गाने सुनने से आप अच्छा महसूस करते हैं वैसे ही सेंट और स्मेल से भी आपको एक खुशी मिलती है। कुछ एसेंशियल ऑयल मूड बूस्टर का काम करते हैं। उदास होने पर आप लैवेंडर और बर्गमोट जैसे ऑयल की सुंगध ले सकते हैं।