वेट लॉस टिप्स : मोटे लोगों के लिए ये हैं बेस्ट एक्सरसाइज, रोज करें और घटाएं वजन

मोटापे से ग्रस्त लोगों को शेप में वापस आने के लिए साइकिल चलाना चाहिए। इससे आपको तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलेगी।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 6, 2018 12:20 PM IST

मोटापा सबसे गंभीर समस्याओं में से एक है। यदि एक बार वजन बढ़ने लगा, तो फिर इसे कंट्रोल करना काफी मुश्किल काम होता है। वजन बढ़ने से आप कई अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के शिकार होने लगते हैं। हार्ट डिजीज, उच्च रक्तचाप, मेमोरी लॉस, जोड़ों में दर्द, कोलेस्ट्रॉल का उच्च स्तर आदि समस्याएं शुरू हो सकती हैं। ऐसे में बिना वक्त बर्बाद किए मोटापे को कम करने का सोचें। यदि आपका वजन अधिक है, तो दोबारा से फिट बॉडी पाने और शेप में आने के लिए एक्सरसाइज करनी शुरू कर दें। आप अपना वजन बिना जिम जाए भी कम कर सकते हैं, लेकिन जिस तरह जिम में लोग वजन कम करने के लिए घंटों मेहनत करते हैं, वैसा आपको खुद से भी घर पर करना होगा। यहां हम आपको कुछ आसान से एक्सरसाइज बता रहे हैं, इनका नियमित अभ्यास करें और फिर देखें कैसे आपका वजन कम होने लगता है। वेट लॉस टिप्स : तेजी से वजन करना है कम, तो हर दिन फॉलो करें ये ईजी टिप्स

मोटे हैं, तो करें ये एक्सरसाइज

साइक्लिंग

मोटापे से ग्रस्त लोगों को शेप में वापस आने के लिए साइकिल चलाना चाहिए। जो लोग अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त हैं, उन्हें साइकिल चलाना शुरू करना चाहिए। आप एक साइक्लिंग मशीन या साइकिल खरीद सकते हैं। इससे आपको तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलेगी। यह फैट बर्न करके आपके पैरों और जांघों को टोन करने में भी मदद करेगा।

रनिंग

वजन कम करने के लिए रनिंग भी एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। इसके लिए आपको अधिक मेहनत की आवश्यकता नहीं है लेकिन यह वजन कम करने में मदद करता है। शेप में वापस आने के लिए प्रतिदिन लगभग एक घंटे तक रनिंग करें। वेट लॉस टिप्स : करना है 1 महीने में वजन कम, तो जरूर ट्राई करें ये टिप्स

जॉगिंग

फिट रहने के लिए हर दिन जॉगिंग करें। मोटापे से ग्रस्त लोग, बल्कि सामान्य लोगों को भी जॉगिंग करनी चाहिए। यह तेजी से वजन कम करने और फिट रहने में मदद करता है। जॉगिंग आसानी से कैलोरी बर्न करता है। सुबह में जॉगिंग करना बेहतर विकल्प है।

एरोबिक्स

मोटापे से ग्रस्त लोगों के लिए हेवी वर्कआउट करना मुश्किल हो सकता है इसलिए उन्हें एरोबिक्स और डांस करने से शुरुआत करना चाहिए। यह उन्हें फिजिकल मूवमेंट में लाएगा। धीरे-धीरे आप जुम्बा और अन्य वेट ट्रेनिंग अभ्यास में शामिल हो सकते हैं। वेट लॉस टिप्स: वजन कम करने के लिए पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

मोटापे से ग्रस्त लोगों के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग आवश्यक है। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर शरीर को ताकत पाने में मदद करती है। यह आपको शरीर के उचित फंक्शन में भी मदद करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.