Oat milk for weight loss: जिम जाने की जरूरत नहीं सिर्फ ये दूध पीने से कम होगा मोटापा, जानें वेट लॉस के लिए ओट मिल्क के फायदे

Oat milk benefits: वजन कम करने के लिए एक सही डाइट होना बहुत जरूरी है और ओट मिल्क भी उनमें से एक है। अगर आप अपना वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, तो ओट मिल्क आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस लेख में जाने वजन कम करने के लिए ओट मिल्क के फायदे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : August 16, 2022 4:11 PM IST

Weight loss tips: आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में फिट रहना बेहद मुश्किल काम हो गया है। खासतौर पर कंप्यूटर काम करने वाले लोगों की फिटनेस बहुत जल्दी खराब होती है, क्योंकि वे फिजिकल एक्टिविटी करने के लिए उचित समय नहीं निकाल पाते हैं। लेकिन शरीर का वजन बढ़ाने में सिर्फ शारीरिक गतिविधियां ही नहीं बल्कि डाइट भी बहुत मायने रखती है। फिट रहने के लिए एक अच्छी डाइट लेना बहुत जरूरी है। बहुत से लोग दूध को फिट रहने का अच्छा साधन समझते हैं, लेकिन यह भी पता होना जरूरी है कि दूध में फैट भी काफी मात्रा में पाया जाता है। लेकिन हम आपको आज एक खास प्रकार के दूध के बारे में जानकारी देंगे, जो आपको फिट रखने में मदद करेगा। हालांकि, प्रोटीन, विटामिन व अन्य कई पोषक तत्वों से भरपूर ओट मिल्क उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है, जो अपना वजन कंट्रोल करना चाह रहे हैं।

वजन कंट्रोल के लिए ओट्स मिल्क के फायदे

  • फैट, शुगर और कैलोरी की मात्रा कम - ओट मिल्क में गाय या भैंस के दूध की तुलना में कम मात्रा में शुगर, फैट व कैलोरी की मात्रा कम होती है। यही कारण है कि ओट्स मिल्क पीने वाले लोगों को कैलोरी बर्न करने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती है, क्योंकि उनके शरीर में कैलोरी का इनटेक पहले से ही कम होता है।
  • फाइबर की मात्रा होती है ज्यादा - ओट मिल्क में सिर्फ वजन बढ़ाने वाले तत्वों की कमी ही नहीं होती है, बल्कि वजन को घटाने वाले तत्व भी पाए जाते हैं। ओट मिल्क में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे पाचन प्रणाली तेज होती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • जल्दी भर जाता है पेट - जैसा कि आपको पता है कि ओट मिल्क एक प्लांट बेस्ड मिल्क है, इसलिए इसमें फाइबर समेत कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिनसे जल्दी पेट भर जाता है। ये तत्व लंबे समय तक भूख को रोकने का काम भी करते हैं, जिससे आप जरूरत से ज्यादा खा नहीं पाते हैं और आपका वजन कंट्रोल होने लगता है।

कैसे बनता है ओट मिल्क

वैसे तो ओट मिल्क आपको मार्केट से पैकिंग में भी मिल सकता है, लेकिन अगर आप घर बनाना चाहते हैं तो यह भी बहुत आसान है। दो कप ओट्स लें और उन्हें दो बड़े गिलास साफ पानी में भिगोकर रातभर रख दें। सुबह पानी समेत ओट्स को ग्राइंड करें। अच्छे से ग्राइंड करने के बाद एक मोटा सुती कपड़ा लें और उसके साथ छान लें। छनने के बाद आपका दूध तैयार है और आप इसका सेवन कर सकते हैं। ओट मिल्क की सबसे खास बात यह है कि यह 3 से 4 दिन तक फ्रिज में बिना खराब हुए रह सकता है।

सही डाइट के लिए डाइटिशियन से संपर्क करें

हालांकि, कुछ लोगों को अपनी डाइट में बदलाव करना और गाय का दूध छोड़कर ओट मिल्क शुरू करना स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। इसलिए अगर आपको पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या मौजूद है या फिर आपको किसी प्रकार की एलर्जी है, तो ओट मिल्क पीना शुरू करने से पहले डॉक्टर से इस बारे में बात अवश्य करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source