... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 9, 2022 5:56 PM IST
के बाद महिलाओं का इस वजह से बढ़ जाता है वजन! न्यूट्रिशिनिस्ट से जानें फिट रहने का आसान तरीका
Fitness tips for 40 year women : उम्र क्या है सिर्फ और सिर्फ एक नंबर, जो हमेशा बढ़ेगा कभी कम नहीं होगा। हालांकि बहुत से लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अपने खान-पान से लेकर अपनी जीवनशैली में बदलाव कर खुद को बखूबी फिट रखा है और उम्र के साथ ढलने वाले शरीर को जवां बनाए रखा है। लेकिन किसी के लिए इस बात को झुठलाना कि उम्र के साथ शरीर में बदलाव नहीं होते ये बिल्कुल गलत है। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है आपका शरीर काम करना धीरे कर देता है और जीवन अपने आप बदलना शुरू हो जाता है, खासकर महिलाओं के लिए। शरीर को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज बहुत ही जरूरी है लेकिन उतना ही जरूरी है अपनी डाइट का ख्याल रखना।
न्यूट्रिशिनिस्ट अंजलि मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा तरीका शेयर किया है, जिसकी मदद से महिलाएं 40 के बाद भी फिट रह सकती हैं और सही शेप मेंटेंन रख सकती हैं।
अंजलि का कहना है कि 40 के बाद सबकुछ बदल जाता है। आपका मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाताहै। आपकी शुगर की क्रेविंग बढ़ जाती है। आप पहले के मुकाबले कम ऊर्जावान महसूस करने लगते हैं।
40 के बाद महिलाओं का वजन बढ़ जाने के पीछे सबसे बड़ा कारण है उनका मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाना। सामान्य तौर पर महिलाएं 40 के बाद कैलोरी बर्न नहीं कर पाती हैं, जितना कि वह पहले कुछ वर्षों तक कर पाती थीं। इतना ही नहीं वे महिलाएं, जो वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज करती थीं, उनका भी पेट बहुत ज्यादा बढ़ने लगता है।
1-हमारा मेटाबॉलिक रेट हर 10 साल में 6 फीसदी तक कम हो जाता है।
2-मेनोपॉज से पीड़ित महिलाओं को हाइपोथायराइडिज्म की शिकायत हो जाती है, जिसकी वजह से उन्हें 40 के बाद वजन कम करने में मुश्किल होती है।
अंजलि ने कहा कि दिन में सिर्फ 30 मिनट तक एक्सरसाइज करने और हेल्दी खाना खाने से न सिर्फ आप शक्ति बढ़ा सकती हैं बल्कि शरीर पर जमा अतिरिक्त चर्बीको भी कम कर सकती हैं। इतना ही नहीं इससे आपको फलैक्सीबिलिटी और संतुलन में भी फायदा होता है। इसके अलावा आपको 40 के बाद भी जवां दिखने में मदद मिलती है।
1-बादाम, अखरोट जैसे नट्स कद्दू के बीज और सूरजमुखी के बीज खाएं।
2-प्रोटीन इनटेक बढाएं।
3-ज्यादा से ज्यादा एक्सरसाइज करें।
4-डाइट में सब्जा, चिया सीडस के रूप में फाइबर शामिल करें। आप चाहें तो दिन में दो बार तक ईसबगोल खा सकते हैं।
5-पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट्स लें।
6-बाहर हो तो अनाज खाने से बचें।
7-घर पर रहें तो साबुत अनाज, दाल, ताजे फल और ताजी सब्जियां खाएं।
8-दिन में कम से कम 8 घंटे की नींद लें।
9-डाइट लेते वक्त ध्यान रखें।