अब बच सकते हैं मोटापा बढ़ाने वाले फूड आइटम्‍स से

अगर आपको लगता है कि आप अनजाने में ऐसी चीजें खा लेते हैं, जिनसे मोटापा बढ़ता है तो अब आपकी यह समस्‍या दूर होने वाली है। भारत में नए नियम बनाकर उन फूड आइटम्‍स को कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है जो मोटापा और डायबिटीज बढ़ाते हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : July 4, 2019 8:12 PM IST

मोटापा और डायबिटीज नए लाइफ स्‍टाइल के साथ बढ़ती जा रही समस्‍याएं हैं। मोटापा खुद में एक बीमारी है और कई बीमारियों का कारण भी।  भारत ही नहीं दुनिया भर के देश अपने नागरिकों के बढ़ते मोटापे से परेशान से हैं। इसके लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक प्रयास करने जा रही है भारत सरकार। जिसमें मोटापा बढ़ाने वाले फूड आइटम्‍स को अलग से पहचाना जा सकेगा। अगर आपको लगता है कि आप अनजाने में ऐसी चीजें खा लेते हैं, जिनसे मोटापा बढ़ता है तो अब आपकी यह समस्‍या दूर होने वाली है। भारत में नए नियम बनाकर उन फूड आइटम्‍स को कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है जो मोटापा और डायबिटीज बढ़ाते हैं।

ऐसे होगी मोटापा बढ़ाने वाली चीजों की पहचान

देश में बिकने वाले पैकेज्ड फूड की पैकेजिंग जल्द बदल सकती है। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने नया ड्राफ्ट रेगुलेशन जारी किया है। इसके मुाताबिक पैकेज्ड फूड कंपनियों को पैकेट पर लाल रंग के स्टिकर से बताना होगा कि खाद्य पदार्थ में हाई फैट, चीनी और नमक मौजूद है। जिससे मोटापा बढ़ सकता है।

अभी लगेगा समय

FSSAI ने एक बयान में कहा कि लेबलिंग के नए नियम लाने का उद्देश्य लोगों को इस बात की जानकारी मुहैया कराना है कि जो पैकेज्ड प्रोडक्ट वे खरीद रहे हैं, उसमें कौन-कौन सी सामग्री इस्तेमाल की गई है।  नए नियम 3 वर्षों में चरणबद्ध तरीके से लागू करने की योजना है।

यह भी पढ़ें - सेकंड हैंड ड्रिंकिंग : दूसरों की शराब क्‍या आपको पहुंचा रही है नुकसान ?

आपत्तियां व सुझाव आमंत्रित

FSSAI ने इस मसले से जुड़े सभी पक्षों से 30 दिनों के भीतर नियमों के मसौदे पर आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित किए हैं। प्राधिकरण का कहना है कि वह इन नियमों को अंतिम रूप देने से पहले सभी सुझावों और आपत्तियों पर गौर करेगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source