Adnan Sami weight loss: सर्जरी से नहीं इस खास तरीके से घटाया अदनान सामी ने अपना वजन, आप भी जानिए

Weight loss tips: सिंगर अदनान सामी ने अपना वजन कम करके हर किसी को हैरान कर दिया था। हालांकि, कुछ लोग कह रहे थे कि उन्होंने अपना वजन सर्जरी के कम किया था। इस फेक न्यूज को खारिज करते हुए अदनान ने अपने वेट लॉस प्लान की सच्चाई बताई।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : August 5, 2022 2:45 PM IST

बॉलीवुड के जाने माने सिंगर व म्यूजिशियन अदनान सामी का वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन (Adnan sami weight loss transformation) हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा का जरिया है, जो अपना वजन कम करना चाहते हैं। 100 किलो से भी ज्यादा वजन कम करना किसी भी व्यक्ति के लिए आसान नहीं है, लेकिन सिंगर अदनान सामी ने यह पॉसिबल करके दिखाया। उनकी वेट लॉस टिप्स से उनके फैंस ही नहीं बल्कि हर कोई हैरान रह गया था। हालांकि, कुछ लोगों का यह भी कहना था कि उन्होंने सर्जरी करवाई है और इस पर अदनान सामी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अपने वेट लॉस तरीके के बारे में सबको बताया। अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको सिंगर अदनान सामी के इस तरीके के बारे में जरूर जानना चाहिए।

लगभग 230 किलोग्राम था वजन

अगर पहले के अदनान सामी की बात की जाए तो उनका वजन 230 किलोग्राम था। है ना चौंकाने वाली बात? लेकिन इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि अब उन्होंने अपना वजन घटाकर 75 से 80 किलो के आसपास कर लिया है। इतना वजन घटाना किसी भी व्यक्ति के लिए आसान नहीं हो सकता है, लेकिन सिंगर ने यह करके दिखाया।

कोई सर्जरी नहीं करवाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अदनान सामी ने खुद मीडिया के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि कुछ लोगों को लगता है, कि मैने वजम कम करने के लिए कोई सर्जरी करवाई है या फिर कोई ट्रीटमेंट लिया है। लेकिन यह सिर्फ अफवाह हैं। मैने अपनी मेहनत के दम पर ही वजन कम किया है।

कई सालों का सफर

बता दें कि अदनान सामी के लिए 100 से भी ज्यादा वजन कम करने का सफर कोई आसान नहीं था और उन्होंने कई सालों तक इसके लिए मेहनत की है। अदनान से मीडिया को बताया कि सालों तक कड़ी मेहनत और परहेज की मदद से ही वे अपना वजन कम कर पाए हैं। अदनान ने बताया कि उन्होंने खाने पर कंट्रोल करने के साथ-साथ व्यायाम भी किया और तब जाकर उनका वजन कम हुआ।

क्या सर्जरी से हो सकता है वजन कम

मेडिकल साइंस काफी एडवांस हो चुकी है और हर गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज या तो दवाओं या फिर सर्जिकल प्रोसीजर की मदद से ढूंढ ही लिया जाता है। वजन कम करने के लिए भी एक सर्जरी की जा सकती है, जिसे बेरिएट्रिक सर्जरी (Bariatric surgery) कहा जाता है। हालांकि, इस सर्जरी से कुछ साइड इफेक्ट्स भी जुड़े हैं और इसे सिर्फ तब ही किया जाता है जब वजन कम करना बहुत जरुरी हो और किसी अन्य तरीके से वजन कम कर पाना संभव न हो।

डाइट और एक्सरसाइज है सबसे सुरक्षित विकल्प

एक्सपर्ट्स व डॉक्टर वजन कम करने के लिए डाइट को मेंटेन करने और एक्सरसाइज (Exercise for weight loss) करने की सलाह देते हैं। सही डाइट और नियमित रूप से व्यायाम करना ही वजन कम करने का सुरक्षित तरीका है और उसका कोई साइड इफेक्ट नहीं हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source