'प्‍यूबर्टी एज' तक नहीं बढ़ा है कद, तो अपनाएं ये जरूरी टिप्‍स

20 से 40 प्रतिशत हाइट के पीछे कुछ पर्यावरणीय कारक, जैसे कि पोषण और व्यायाम उत्तरदायी होते हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : January 10, 2019 5:40 PM IST

अकसर माता-पिता को चिंता होती है कि अगर बच्‍चे का कद प्‍यूबर्टी की एज तक भी नहीं बढ़ा तो आगे भी नहीं बढ़ पाएगा। काफी हद तक ये बात सही भी है। पर यह जरूरी नहीं है कि प्‍यूबर्टी की एज के बाद बच्‍चों का कद बिल्‍कुल न बढ़े। अगर डायट और फि‍टनेस पर ध्‍यान दिया जाए तो पांच से सात इंच तक कद प्‍यूबर्टी की एज के बाद भी बढ़ सकता है।

कद के लिए जिम्‍मेदार कारक

अच्‍छी लंबाई के लिए कोई एक कारक जिम्‍मेदार नहीं होता है। हालांकि आनुवंशिक कारक आपकी अंतिम ऊंचाई का 60 से 80 प्रतिशत जिम्‍मेदार होते हैं। जबकि 20 से 40 प्रतिशत हाइट के पीछे कुछ पर्यावरणीय कारक, जैसे कि पोषण और व्यायाम उत्‍तरदायी होते हैं। मेडिकल साइंस की मानें तो व्‍यक्ति की लंबाई 18 साल की उम्र तक ही बढ़ती है, जिसका प्रमुख कारण माता-पिता के जीन्‍स होते हैं। ऐसा बहुत कम हुआ है कि 18 साल के बाद लंबाई में कोई परिवर्तन देखने को मिला हो।

इस तरह बढ़ा सकते हैं कद

आहार

आपकी बढ़ती उम्र के साथ यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने शरीर की ज़रूरतों के सभी पोषक तत्व पूरे करें। आपके आहार में शामिल होना चाहिए। ताजा फल, ताजा सब्जियाँ, साबुत अनाज, प्रोटीन, डेयरी आदि। इसके अलावा आपको उन खाद्य पदार्थों को सीमित करना चाहिए या उनसे बचना चाहिए, जो आपके लिए हानिकारक हो सकते हैं, जैसे- चीनी, ट्रांस वसा, संतृप्त वसा आदि। कई बार हड्डियों का घनत्‍व कम होने के चलते भी इस पर प्रभाव पड़ता है। शरीर में कैल्शियम की कम मात्रा भी लंबाई पर प्रभाव डालती है। विटामिन डी हड्डी के स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देती है। विटामिन डी के सामान्य स्रोतों में टूना, फोर्टिफाइड दूध और अंडे की जर्दी शामिल हैं। यदि आपको अपने आहार में पर्याप्त विटामिन डी नहीं मिल रहा है, तो अपने डॉक्टर से अपनी दैनिक अनुशंसित राशि को पूरा करने के लिए पूरक लेने के बारे में बात करें।

स्‍ट्रचिंग करें 

स्ट्रेचिंग भी लंबाई बढ़ाने में मदद करती है। वैसे तो अगर सूर्य नमस्कार व अन्य आसन कर रहे हैं तो आप अच्छा खास स्ट्रेच कर ही रहे होंगे, लेकिन उसके अलावा लटकना भी चाहिए। इससे दिमाग को मैसेज जाता है कि आप खुद को खींचना या बढ़ाना चाहते हैं। आपने कद से ऊंची जगह पर लगी रॉड को पकड़ कर लटक जाएं और पूरी बॉडी रिलैक्स छोड़ दें। इस पोजीशन में करीब 10 सेकेंड रुकें इसके बाद हाथों को थोड़ा रेस्ट दें और फिर लटकें। ऐसा कम से कम छह बार करें। अगर आप सुबह के वक्त योगा करते हैं तो शाम के वक्त इसे कर सकते हैं।

खेलकूद में लें हिस्‍सा

हाइट बढ़ाने के तरीकों में खेलकूद बहुत जरूर होता है। पार्क जायें और खेलकूद में शामिल हों। इससे लंबाई बढ़ाने में मदद मिलेगी। ऐसे खेलों में शामिल हों, जिनमें आपको ज्यादा से ज्यादा जंप करना हो, जैसे टेनिस, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल वगैरा और हां रस्सा कूद भी बहुत बढ़िया एक्सरसाइज है। इसमें आपको लगातार जंप करनी होती है। हो सके तो रोज 20 से 30 मिनट रस्सा कूदें।

योगा

लंबाई बढ़ाने के लिए योग एक बेहतर विकल्‍प हो सकता है। पर्वतासन, कोबरा पोज, पहाड़ की मुद्रा और चाइल्‍ड पोज हाइट के लिए सबसे बेस्‍ट पोज हैं। इन्‍हें आप नियमित रूप से करें। बच्‍चों को इन आसनों को नियमित रूप से कराना चाहिए, इससे लंबाई में किसी तरह की रूकावट नहीं आती है। बच्‍चे लगातार बढ़ते जाते हैं। आसनों के कुछ नियम होते हैं उनका ध्यान रखेंगे तो आपको ज्यादा फायदा पहुंचेगा। बॉडी को थोड़ा गर्म करने के बाद पहले सूर्य नमस्कार करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source