Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Chia seeds with lemon water: चिया सीड्स को वेट लॉस के लिए एक अच्छा फूड माना जाता है। चिया सीड्स में डाइटरी फाइबर होता है जो शरीर की मेटाबॉलिक रेट बढ़ाता है। जिससे फैट लॉस और वेट लॉस में मदद हो सकती है। लेकिन, कुछ चीजों के साथ अगर चिया सीड्स को मिक्स करके आप इसका सेवन करते हैं तो इससे आपको दोगुने फायदे हो सकते हैं। वहीं, कुछ चीजों के साथ अगर आप चिया सीड्स खाते हैं तो इससे आपको कई तरह की परेशानियां भी हो सकती हैं। ऐसी ही एक चीज है नींबू का जूस। विटामिन सी (Vitamin C) से भरपूर नींबू के जूस में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले गुण होते हैं वहीं, चिया सीड्स बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने से लेकर वेट लॉस में मदद करता है। लेकिन, क्या इन दोनों चीजों को मिलाकर खाने हेल्थ के लिहाज से ठीक है आइए जानते हैं। (Effects of eating chia seed with lemon juice in hindi)
कुछ लोगों को वेट लॉस के लिए सुबह गुनगुने पानी में नींबू-शहद मिलाकर पीना पसंद होता है। वहीं, वेट लॉस तेजी से हो इस मकसद से पुदीना और दालचीनी जैसी हर्ब्स भी कुछ लोग अपनी ड्रिंक्स में मिलाते हैं। इसी तरह चिया सीड्स के फायदों को देखते हुए कुछ लोग नींबू पानी में चिया सीड्स मिक्स करके खाते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि हेल्दी चिया सीड्स और हाइड्रेटिंग नींबू पानी एकसाथ पीने से आपकी हेल्थ को बहुत बड़े नुकसान हो सकते हैं। इसीलिए, चिया सीड्स को नींबू पानी के साथ खाने से मना किया जाता है।
दूध, पानी या किसी भी तरह के लिक्विड में चिया सीड्स (soaking chia seeds in lemon juices) को जब भिगोया जाता है तो ये बीज ढेर सारा पानी सोख लेते हैं। नींबू पानी में चिया सीड्सभिगोने (soaked chia seeds) के बाद भी ऐसा ही होता है। चिया सीड्स नींबू पानी को सोखकर रबर या जेल की तरह के बन जाते हैं। जब आप इस मिश्रण का सेवन करते हैं तो आपको इन दोनों ही चीजों का स्वाद खराब लग सकता है।
नींबू पानी में भिगोए गए चिया सीड्स खाने से वे गले में भी अटक सकते हैं। इससे चोकअप की समस्या बढ़ सकती है। इससे गले में दर्द और छाती में दर्द जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
नींबू पानी के साथ चिया सीड्स खाने से आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को काम करने में परेशानी हो सकती है। इससे आपका पेट फूल सकता (pet fulane ke karan) है और आपको बेचैनी भी महसूस हो सकती है। डाइजेशन स्लो हो जाने से एसिडिटी की समस्या (problem of acidity) भी बढ़ सकती है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।