निक जोनस के वर्कआउट वीडियो को देख प्रियंका चोपड़ा ने किया ये प्यारा कमेंट, तलाक की खबरों पर लगा विराम, ये है निक का फिटनेस रूटीन

हाल ही में निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वर्कआउट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। प्रियंका ने इस वीडियो को देखते ही एक प्यारा सा कमेंट लिखा, 'डैम, मैं अभी तुम्हारी बांहों में मर गई।' आखिर किस तरह से निक खुद को फिट रखते हैं आइए जानें यहां उनका फिटनेस सीक्रेट्स.....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : November 23, 2021 5:32 PM IST

हाल ही में जब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने नाम से जोनस सरनेम (Jonas surname) हटा दिया था, तो फैंस ने हैरान होकर कई कमेंट्स और सवालों के बौछार कर डाले। लोगों को लगा कि प्रियंका और निक जोनस (Nick Jonas) का रिश्ता टूट रहा है। दोनों तलाक लेने वाले हैं, पर इन सभी खबरों (Priyanka Chopra and Nick Jonas Divorce news) पर विराम तब लग गया, जब प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के एक लेटेस्ट वर्कआउट वीडियो पर एक बेहद ही प्यारा सा कमेंट कर दिया। दरअसल, हाल ही में निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वर्कआउट करते हुए अपनी एक वीडियो शेयर की थी। फिर क्या था, प्रियंका ने इस वीडियो को देखते ही एक प्यारा सा कमेंट (Priyanka Chopra romantic comment on Nick Jonas workout video) लिखा, 'डैम, मैं अभी तुम्हारी बांहों में मर गई।' (Damn! I just died in your arms…)

तलाक की अफवाह के बीच आया निक का वीडियो

निक जोनस ने जो फिटनेस वीडियो शेयर किया है, उसमें वे डंबल्स उठाते नजर आ रहे हैं। उनका पूरा ध्यान अपने बाइसेप्स की तरफ है, जिसमें वे उसे शेप देने के लिए कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर प्रियंका के आए इस स्वीट कमेंट को पढ़ते हुए ऐसा नहीं लग रहा है कि दोनों के रिश्ते में कोई खटपट चल रही है। हाल ही में प्रियंका की मां डॉ. मधु चोपड़ा (Dr. Madhu Chopra) ने भी एक इंटरव्यू में साफ कर दिया है कि दोनों की तलाक की खबरें सिर्फ अफवाह हैं। इस पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

View this post on Instagram

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

जानें, निक जोनस किस तरह से रखते हैं खुद को फिट

निक जोनस अपनी फिटनेस को लेकर काफी अलर्ट रहते हैं। वर्कआउट के दौरान वे हेवी लिफ्टिंग अधिक करना पसंद करते हैं। जब वे शूटिंग करते हैं, तो प्रत्येक सप्ताह पांच दिन वर्कआउट जरूर करते हैं। फिट रहने के लिए वे अपनी डाइट में प्लांट बेस्ड चीजें शामिल करते हैं। डायबिटीज से ग्रस्त होने के कारण भी उन्हें एक हेल्दी डाइट फॉलो करना होता है, ताकि वे स्वस्थ रह सकें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source