डिनर के बाद गलती से भी न करें ये काम, वरना फिट रहने का सपना हो सकता है अधूरा

Fitness Tips : रात में खाने के बाद आपको कुछ गलतियों से बचने की जरूरत है। आइए जानते हैं आपकी उन गलतियों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 3, 2023 12:24 PM IST

Fitness Tips : स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी खानपान और लाइफस्टाइल होना बहुत ही जरूरी है। कई लोग स्वस्थ रहने के लिए हैवी एक्सरसाइज और कम खाना खाते हैं, लेकिन फिर भी बेहतर तरीके से रिजल्ट नहीं मिल पाता है। इसका कारण आपके द्वारा की गई गलती हो सकती है। जी हां, अगर आप खुद को फिट रखना चाहते हैं, तो आपको इन गलतियों से बचने की जरूरत होती है। मुख्य रूप से डिनर के बाद अगर आप इन गलतियों को करते हैं, तो आपकी फिट रहने की चाहत अधूरी रह सकती है। खासतौर पर अगर आप 30 के पार हो चुके हैं, तो इस तरह की गलतियों को करने से बचें। क्योंकि यह ऐसा उम्र होता है, जिसमें आपको अपनी फिटनेस पर अधिक जोर देने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं फिट रहने के लिए रात को खाने के बाद किन गलतियों से बचना चाहिए?

रात में खाने के बाद न करें ये गलती

रात में खाने के बाद आपके द्वारा की गई कुछ गलतियां आपकी फिटनेस को प्रभावित कर सकता है। आइए जानते हैं उन गलतियों के बारे में-

स्क्रीन देखना

हम में से कई ऐसे लोग हैं, जो खाने के तुरंत बाद मोबाइल या फिर किसी काम में लग जाते हैं। अगर आपको भी खाने के बाद टीवी, मोबाइल या फिर लैपटॉप में लगे रहने की आदत है, तो इस आदत को आज ही छोड़ दें। आपकी इस आदत की वजह से आपकी फिटनेस खराब हो सकती है। दरअसल, अगर आप खाने के बाद मोबाइल या अन्य तरह का स्क्रीन देखते हैं, तो इसकी वजह से स्ट्रेस हार्मोन का लेवल बढ़ सकता है। इससे रातों की नींद खराब हो सकती है।  

खाने के तुरंत बाद न करें आराम

कुछ लोग खाने के तुरंत बाद बेड पर चले जाते हैं। ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही बड़ गलती हो सकती है। अगर आप खाने के तुरंत बाद बैड पर जाते हैं, तो इससे पाचन क्रिया प्रभावित होती है। साथ ही आपको कई अन्य तरह की परेशानी हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि खाने के कम से कम 1 से 2 घंटे के बाद ही बेड पर आराम करने जाएं। 

स्मोकिंग-अल्कोहल का सेवन

रात के समय खाने के दौरान या फिर खाने के बाद कुछ लोगों को स्मोकिंग या एल्कोहल का सेवन करने की आदत होती हौ। अगर आपको भी इस तरह की आदत है, तो इससे आपको कई तरह की परेशानी हो सकती है। इस परेशानी में एसिड रिफलेक्स, पाचन प्रक्रिया असंतुलित होना, हार्ट बर्न इत्यादि होने की संभवना बढ़ जाती है।

वॉक पर न जाना

खाने के बाद आपको करीब 10 से 15 मिनट के लिए जरूर टहलना चाहिए। अगर आप खाने के बाद अपनी बॉडी को स्थिर रखते हैं, तो इससे आपकी नींद खराब होती है। साथ ही यह पाचन के लिए भी अच्छा नहीं माना जाता है। वहीं, अगर आप खाने के बाद कुछ समय के लिए टहलते हैं, तो इससे आपको रात में सुकून भरी नींद आती है, जिससे आप फिट रह  सकते हैं। 

रात में खाने के बाद आपको इन गलतियों से बचने की जरूरत होती है, ताकि आप खुद को फिट रख सके। साथ इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपको शरीर में किसी तरह के बदलाव नजर आ रहे हैं, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source