नेहा धूपिया करती दिखीं अपने दोनों बच्चों के साथ योग, इस बार योग दिवस पर पहली बार कर रहे हैं योग,तो इस तरह करें तैयारी

नेहा इससे पहले भी अपने दोनों बच्चों के साथ योगाभ्यास करते हुए दिखायी दे चुकी हैं। नेहा धूपिया ही नही बल्कि उनके पति और अभिनेता अंगद बेदी (Bollywood actor Angad Bedi) भी योग में खास दिलचस्पी रखते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 17, 2022 9:31 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia)  दो बच्चों की देखभाल करते हुए भी अपनी हेल्थ और फिटनेस (Neha Dhupia Fitness) का पूरा ध्यान रखती हैं। नेहा धूपिया की फिटनेस के लिए प्रति लगन उनकी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए समझा जा सकता है। ऐसी ही एक पोस्ट नेहा धूपिया ने हाल में शेयर की जिसमें वे योगासन करते हुए नजर आयीं। खास बात यह है कि इस तस्वीर में नेहा के साथ उनके दोनों बच्चे, बेटी मेहर (Meher Dhupia Bedi) और बेटा गुरिक (Guriq Dhupia Bedi) भी दिखायी दिए। अपनी इस पोस्ट में नेहा ने लिखा कि वे कुछ इस तरीके से जिंदगी में बैलेंस बनाने का काम करती हैं।

अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में नेहा धूपिया ने अपने योगा सेशन (Neha Dhupia Yoga)  की जो तस्वीरें शेयर की उन्हें खूब पसंद किया जाता है। अपनी बेबाकी और बिंदास व्यवहार के मशहूर नेहा धूपिया ने एक प्यारी सी बात लिखी। नेहा ने कैप्शन लिखा, "लोग कहते हैं कि मातृत्व संतुलन बनाने का नाम है.... हम भी हमेशा इस तरह से बैलेंस बनाने के प्रयास करते हैं...फिर चाहे वह जिंदगी हो या योगा।"

फैमिली के साथ योग करना है नेहा धूपिया और अंगद बेदी को पसंद

बता दें कि, नेहा इससे पहले भी अपने दोनों बच्चों के साथ योगाभ्यास करते हुए दिखायी दे चुकी हैं। नेहा धूपिया ही नही बल्कि उनके पति और अभिनेता अंगद बेदी (Bollywood actor Angad Bedi) भी योग में खास दिलचस्पी रखते हैं। नेहा-अंगद का पूरा परिवार एक साथ योग आसनों का अभ्यास कर अपने फैंस को भी फैमिली के साथ योगाभ्यास करने और फिजिकली फिट बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। ऐसी ही एक प्यारी सी तस्वीर में नेहा धूपिया और उनके बेटे गुरिक योगाभ्यास करते दिखे।

पहली बार योग करने जा रहे हैं तो ये टिप्स आएंगी काम

21 जून 2022 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। गौरतलब है कि साल 2014 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर मनाने की शुरूआत हुई। आयुष मंत्रालय द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक साथ 2022 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम है 'योगा फॉर ह्यूमैनिटी' (Yoga For Humanity) या मानवता के लिए योग। तो, अगर आप भी इस साल अपने दोस्तों और परिवार के साथ योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेना चाहते हैं और पहली बार योगाभ्यास करने जा रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें।

  • सबसे पहले एक प्रोफेशनल और प्रशिक्षित योगा ट्रेनर से विचार-विमर्श करें और अपने शरीर की क्षमता के अनुसार, योगाभ्यास का प्लान बनाएं।
  • जिन लोगों को योग आसनों के अभ्यास का अनुभव नहीं है उन्हें हमेशा एक्सपर्ट की देखरेख में ही योगाभ्यास करना चाहिए।
  • कभी भी खाली पेट योगाभ्यास नहीं करना चाहिए। योग करने से 2 घंटें पहले कुछ खा लेना चाहिए ताकि योगाभ्यास से पहले भोजन आसानी से पच जाए और आपको शारीरिक स्तर पर कमजोरी भी ना महसूस हो।
  • आरामदायक कपड़े पहनें जिससे आपको योगाभ्यास करते समय कोई असुविधा ना हो।
  • जमीन पर योग नहीं करना चाहिए, हमेशा कोई चटाई या योगा मैट बिछाकर ही इसका अभ्यास करें।
  • शुरूआत में आसान और सुविधाजनक योगासनों का अभ्यास करें। अपने शरीर और क्षमता का ख्याल रखें और धीरे-धीरे योगाभ्यास का समय बढ़ाएं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source