66 साल की नीतू कपूर खाती हैं ये 1 चीज, यही तो है रणबीर कपूर की मां का फिटनेस सीक्रेट

Neetu Kapoor Diet Mai Kya Leti Hain: 8 जुलाई को नीतू कपूर का 67वां जन्मदिन है, लेकिन तस्वीरें देख भला कोई उनकी उम्र का अंदाजा लगा सकता है? आइए आपको बताते हैं खुद को फिट रखने के लिए नीतू कपूर डाइट में क्या लेती हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Updated : July 7, 2025 4:20 PM IST

Neetu Kapoor Fit Kaise Rehti Hain: बॉलीवुड की कुछ हसीनाएं आज भी उतनी ही जवां और खूबसूरत हैं जितनी कि वो 22 साल की उम्र में थीं। इसका कारण हैं उनका अपनी फिटनेस पर पूरी तरह से ध्यान देना। जिस तरह एक एक्ट्रेस का अपनी एक फिटनेस रूटीन और डाइट प्लान होता है, नीतू कपूर भी अपनी डाइट को फॉलो करती हैं। 8 July 1958 को जन्मी नीतू को देखकर बिल्कुल नहीं लगता है कि उनकी उम्र इतनी ज्यादा हो गई है।

इसका राज नीतू कपूर की एक ऐसी प्रोबायोटिक्स ड्रिंक हैं जो उनके गट को रखने लिए बहुत फायदेमंद है। क्योंकि जब हमारा गट हेल्दी रहता है तो स्किन और पूरी शरीर हेल्दी रहता है। तो फिर बिना देर किए आइए जानते हैं नीतू कपूर फिट रहने के लिए क्या खाती हैं। (Neetu Kapoor Fit Rehne Ke Liye Kya Khati Hain)

नीतू कपूर पीती हैं प्रोबायोटिक्स ड्रिंक (Neetu Kapoor's Probiotic Rice Drink)

आपको बता दें कि नीतू कपूर बहुत सालों से एक प्रोबायोटिक्स ड्रिंक पीती आ रही हैं। इस ड्रिंक को राइस कंजी या फिर फर्मेंटेड राइस कंजी भी कहा जाता है। ये पेट की हेल्थ के लिए बहुत अच्छी होती है, क्योंकि हमाने शरीर की कई बीमारियों को शुरुआत भी इसी से होती है। आइए आपको बताते हैं राइस कंजी बनाने का तरीका।

रासइ कंजी बनाने के लिए क्या चाहिए? (What You Need To Make Rice Kanji)

राइस कंजी बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको पके हुए चावल, 1 बड़ा बाउल पानी, तेल, राई, करी पत्ता, कुछ मसालों और गार्निशिंग के लिए धनिया की जरूरत है। आइए अब हम आपको नीतू कपूर की बताई राइस कंजी बनाने का तरीकाबताते हैं। आप चाहें तो मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

राइस कंजी बनाने का तरीका (How To Make Fermented RIce Kanji)

राइस कंजी बनाने के लिए पके 2 चम्मच पके हुए चावल को 1-2 गिलास पानी में डालकर रात भर ढक कर छोड़ दें। अगले दिन आप देखेंगे कि चावल गल गए हैं और पानी सफेद हो गया है। अब एक छोटे से पैन में घी, राई, करी पत्ता, हरी या लाल मिर्च और नमक डालकर छौंक मार लें और फिर इसे राइस के ऊपर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। ऊपर से धनिया डालें और लीजिए तैयार है राइस कंजी

कंजी के अलावा नीतू कपूर करती हैं एक्सरसाइज (Neetu Kapoor Exercise Routine)

डाइट प्लान के साथ शरीर को फिट रखने के लिए नीतू कपूर एक्सरसाइज और योगा भी करती हैं। हाल ही में नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियोज भी शेयर की हैं जिनमें से किसी में वह केटलबेल उठाते दिख रही हैं तो किसी में अनुलोम विलोम करते। खैर हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज की मदद से नीतू कपूरी खुद को फिट रखती हैं।

Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

नीतू कपूर फिट रहने के लिए क्या खाती हैं?

नीतू कपूर अपनी डाइट में प्रोबायोटिक्स रिच फर्मेंटेड राइस कंजी खाती हैं।

नीतू कपूर फिट रहने के लिए क्या खाती हैं?

नीतू कपूर अपनी डाइट में प्रोबायोटिक्स रिच फर्मेंटेड राइस कंजी खाती हैं।

नीतू कपूर कितने साल की हो गई हैं

8 जूलाई 1958 को जन्मी नीतू कपूर 2025 में 67 साल की हो जाएंगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source