
... Read More
Written By: Pallavi | Updated : August 28, 2023 6:39 PM IST
ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) अब अगले कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारी में है। हाल ही में उन्होंने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि ओलंपिक्स के बाद अब उनकी नजर 90 मीटर का थ्रो (Neeraj Chopra Javelin Thrower) फेंकने पर है और इन दिनों वे इसी की तैयारी में लगे हुए हैं। इसके लिए नीरज चोपड़ा ने अपना प्रशिक्षण शुरू कर दिया है और इस समय वे अमेरिका में इसकी ट्रेनिंग ले रहे हैं। पहले महीने में ही उन्होंने 12 किलोग्राम वजन कम किया। इसके अलावा वे कुछ खास वर्कआउट भी कर रहे हैं। यही वर्कआउट असल में उनकी इस वेट लॉस के साथ खास फिटनेस का भी राज हैं। तो, अगर आप भी इतने कम समय में वेट लॉस करने चाहते हैं और स्पोर्ट्स पर्सन जैसी बॉडी पाना चाहते हैं तो आपको भी नीरज चोपड़ा की तरह ये एक्सरसाइज करना चाहिए।
View this post on Instagram
नीरज चोपड़ा ने हाल ही में एक जूम कॉल पर तुर्की में भारतीय पत्रकारों के एक समूह को उनकी ट्रेनिंग और तैायरियों के बारे में बताया। नीरज चोपड़ा बताते हैं कि मेरी कड़ी मेहनत और प्रशिक्षण से मुझे और अधिक संतुष्टि मिलती है। अबकी उनकी नजर 90 मीटर के थ्रो पर है जिसके लिए वे काफी मेहनत कर रहे हैं। नीरज डाइट कंट्रोल करने के साथ कुछ इंटेंस एक्सरसाइज और वेट ट्रेनिंग भी कर रहे हैं।
अमेरिकन काउंसिल ऑन एक्सरसाइज के अनुसार, वेट ट्रेनिंग(Weight Training benefits) मसल्स बनाने के साथ वेट लॉस के रेट को भी बढ़ाता है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए शुरुआत के पहले चार हफ्तों के लिए 8 से 12 के एक सेट से शुरू करें। वजन चुनते समय ध्यान रखें कि एक बार में ज्यादा वजन ना उठाएं। इसके लाभों में बेहतर मुद्रा, बेहतर नींद, हड्डियों का घनत्व प्राप्त करना, वजन कम करना, चयापचय को बढ़ावा देना, सूजन को कम करना और पुरानी बीमारी को दूर करना आदि भी शामिल है। इसे आप इस तरह से कर सकते हैं। जैसे कि
-बारबेल बैक स्क्वैट्स 3 सेट करें।
-फ्लैट बारबेल बेंच प्रेस के 3 सेट करें।
-डंबल शोल्डर प्रेस के 3 सेट करें।
-ट्राइसेप्स या केबल रस्सी ट्राइसेप्स पुशडाउन के 3 सेट करें।
View this post on Instagram
इंटेंस ट्रेनिंग (intense workout for weight loss) कई प्रकार के हो सकते हैं। जैसे कि इसमें कई चीजें शामिल हो सकती है।
-हाई इंटेंसिटी इटर्वेल ट्रेनिंग
-तबता ट्रेनिंग
-दौड़ना
-ब्रिस्क वॉकिंग
-पहाड़ पर चलना
-सीढ़ी चढ़ना
-क्रॉस कंट्री स्कीइंग
View this post on Instagram
विशेष रूप से इसमें लगातार करने वाली हाई इटेंसिटी शामिल होती है जो कि सबसे गहन अभ्यासों में से एक है। दरअसल, यह कुछ अन्य दिनचर्या की तुलना में अधिक कैलोरी जलाता है जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। इसके अलावा ये मसल्स को मजबूत करने के साथ शरीर को एक लंबे जंप के लिए भी तैयार करता है जिसके लिए स्टैमिना की ज्यादा जरूरत होती है। इसलिए नीरज चोपड़ा अपने गेम की रेगुलर ट्रेनिंग के साथ इन दो चीजों को करते हुए नजर आ रहे हैं।