Neem Juice For Weight Loss: वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटी भी डिलीवरी के बाद पीती हैं नीम का जूस, 15 दिन में दिखता है असर

Neem Juice For Weight Loss: भले ही नीम स्वाद में कड़वा होता है लेकिन शायद आपको ये नहीं पता कि नीम का जूस वजन घटाने में बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कैसे-

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : June 23, 2021 9:29 PM IST

Neem Juice For Weight Loss: नीम, ये एक ऐसा नाम है जिसे लेते ही मुंह कड़वा हो जाता है। लेकिन नीम के फायदे शायद आपको पूरी तरह से पता एक नहीं है। नीम का सेवन न सिर्फ ब्‍लड को साफ कर कई बीमारियों से बचाता है बल्कि ये स्किन को साफ रखने और वजन घटाने में भी मदद करता है। नीम में पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-पैरासिटिक, एंटी-फंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण वजन घटाने में मदद करते हैं। इसके अलावा नीम प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फास्फोरस और विटामिन सी का एक महत्वपूर्ण स्रोत है बॉडी में एक्‍स्‍ट्रा फैट को नहीं जमने देता है। आम महिलाएं एक्‍ट्रेस के डिलीवरी के पास तुरंत वेट लॉस से काफी आ‍कर्षित होती हैं, लेकिन क्‍या आपको ये पता कि वजन घटाने और टोन्‍ड बॉडी पाने के लिए कितना सेक्‍रिफाइज करते हैं? भारी वर्कआउट करने के साथ ही सेलेब्‍स नीम जूस जैसी तमाम हेल्‍दी चीजों का सेवन करते हैं। नीम के जूस का सेवन डिलीवरी के बाद तेजी से वजन कम करने के साथ ही पाचन क्रिया को भी बूस्‍ट करता है। आइए जानते हैं नीम के जूस के फायदे-

Neem paste to cure acne or pimples in hindi

  • ऐसी चीज जिसमें ज्‍यादा पोषक तत्‍व होते हैं और आपको दिनभर फुल रखती है वो आपकी बॉडी के लिए फायदेमंद होती है और वजन भी नहीं बढ़ने देती है। नीम भी इनमें से एक है। नीम में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन क्रिया को बूस्‍ट करता है। जब आप नीम का जूस पीते हैं तो दिनभर ली जाने वाली मील को डाइजेस्‍ट होने में दिक्‍कत नहीं होती है, जिससे बॉडी में फैट जमा नहीं होता है।
  • अगर आप प्रेगनेंसी के बाद जल्‍दी से वेट लॉस करना चाहते हैं तो आपको अपने मेटाबॉलिज्‍म को बेहतर करने की जरूरत है। नीम में काफी अच्‍छी मात्रा में एंटीऑक्‍सीडेंट होते हैं जो कैलोरी को बर्न कर वजन घटाने में मदद करते हैं।
  • नीम का सेवन ब्‍लड को डिटॉक्‍स करने का काम भी करता है। जब आप नीम का जूस पीते हैं तो शरीर में मौजूद हॉर्मफुल कैमिकल्‍स यूरिन या मल के द्वारा बाहर निकल जाते हैं, जिससे वेट लॉस होने में मदद मिलती है। जब आपका शरीर हेल्‍दी रहेगा तभी आप हेल्‍दी वेट पा सकते हैं।

  • जब आप नीम का सेवन करते हैं तो जरूरी पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ावा मिलता है और फैट का अवशोषण कम होता है। यानि कि इससे डाइजेशन बेहतर होता है और मेटाबॉलिक रेट भी सुधरता है। आहार व पोषण विशेषज्ञ भी कहते हैं कि नीम का नियमित रूप से सेवन करने से वजन को संतुलित रखने में मदद मिलती है। क्‍योंकि नीम ऐसे एंजाइम को बढ़ावा देता है जो फैट मेटाबॉलिज्‍म के लिए जिम्‍मेदार हॉर्मोन को तोड़ते हैं।

कैसे बनाएं नीम का जूस (How To Make Neem Juice)

नीम का जूस बनाना बहुत सिंपल है। सबसे पहले मुट्ठीभर नीम के पत्‍ते लें और इन्‍हें अच्‍छी तरह धोकर मिक्‍सी में डालें। आधा ग्‍लास पानी डालकर इन्‍हें पीस लें। अब इसे एक जग में छानें और इसमें थोड़ा और पानी मिलाएं। अब इस जूस में आप चाहें तो नींबू या काला नमक मिलाकर भी पी सकते हैं। या नीम के जूस में 1 चम्‍मच शहद डालकर भी पिया जा सकता है। यकीनन आपको शुरुआत में ये आपको कड़वा लगेगा, लेकिन जैसे ही आप कुछ दिन इसे पीना शुरू करेंगे तो आपको नीम का जूस कड़वा नहीं लगेगा। लेकिन नीम के जूस का ज्‍यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.